फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   NDRI research scholar gets 'Certificate of Excellence' award

एनडीआरआई की शोधार्थी को मिला ‘सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस’ अवॉर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
NDRI research scholar gets 'Certificate of Excellence' award
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान की शोधार्थी डेयरी माइक्रोबायोलॉजी डिवीजन की पीएचडी स्कॉलर वैशाली दसरिया ने राष्ट्रीय स्तर के ‘इट राइट रिसर्च अवॉर्ड्स’ में प्रतिष्ठित ‘सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस’ अर्जित किया है। पुरस्कार की ‘इट सेफ’ थीम के तहत उन्हें व्यक्तिगत श्रेणी में प्रशस्ति पत्र और 2.50 लाख रुपये नकद पुरस्कार से नवाजा गया है। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) की ओर से नई दिल्ली में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

वैशाली ने शोध के दौरान डेयरी माइक्रोबायोलॉजी डिवीजन के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार गोयल के मार्गदर्शन में पेपर-स्ट्रिप आधारित सेंसर का उपयोग कर कीटनाशक अवशेषों के लिए अनाज आधारित खाद्य पदार्थों की स्क्रीनिंग पर काम किया है। शुक्रवार को संस्थान के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने शोधार्थी को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि एनडीआरआई के उल्लेखनीय अनुसंधान नवाचारों और प्रौद्योगिकियों को प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौतों के माध्यम से उद्योग में शामिल किया गया है। संयुक्त निदेशक (अनुसंधान) डॉ. धीर सिंह ने भी वैशाली दसरिया की उपलब्धि पर खुशी जताई और। वैज्ञानिक डॉ. अनिल कुमार पूनिया, डॉ. नरेश गोयल व डॉ. रघु एचवी ने वैशाली की उपलब्धि पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed