{"_id":"67a3d17daf8d6fcdd5073522","slug":"ndri-becomes-overall-champion-in-sports-competition-karnal-news-c-18-knl1008-575049-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: खेलकूद स्पर्धा में एनडीआरआई बना ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: खेलकूद स्पर्धा में एनडीआरआई बना ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन
खेलकूद स्पर्धा में एनडीआरआई बना ओवरऑल चैंपियन
- सीपीआरआई शिमला रहा द्वितीय, पुरुषों की टेबल टेनिस में देहरादून की टीम रही विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। एनडीआरआई करनाल में चल रही चार दिवसीय आईसीएआर उत्तर क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के बुधवार को अंतिम दिन कई खेल मुकाबले हुए। इनमें एनडीआरआई करनाल 98 अंक के साथ ओवरऑल चैंपियन रहा है। एनडीआरआई की टीमों ने आठ स्वर्ण, नौ कांस्य व दो रजत पदक जीते। जबकि सीपीआरआई शिमला की टीम दूसरे स्थान पर रही।
समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) के निदेशक डॉ. आरके यादव व भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान (आईआईजब्ल्यूबीआर) के निदेशक डॉ. रतन तिवारी मौजूद रहे। विजयी टीमों को मेडल व ट्राॅफी प्रदान की गई।
खेल प्रतियोगिता में देश भर से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के 24 संस्थानों के 911 प्रतिभागियों ने भाग लिया। एनडीआरआई के निदेशक एवं कुलपति, डॉ. धीर सिंह ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि अब देश प्रगति के मार्ग पर अग्रसर हैं, इसलिए खेलों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बनाने पर जोर दिया। उन्होंने खुशी जाहिर की कि खेलों में सभी प्रतिभागियों ने हर्ष एवं उल्लास के साथ भाग लिया। इस मौके पर संयुक्त निदेशक (शैक्षणिक) डॉ. ए के सिंह और संयुक्त निदेशक (अनुसंधान) डॉ. राजन शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
पुरुषों में ये रहे विजेता
पुरुषों की शतरंज में आईआईपीआर कानपुर के कुणाल कालड़ा विजेता रहे, जबकि सुमित सोनी सीआईएसएच लखनऊ उप विजेता रहे। पुरुषों की कैरम में एनडीआरआई करनाल के आलम सिंह प्रथम, अजित कुमार आईआईएसडब्ल्यूसी देहरादून द्वितीय स्थान पर रहे। पुरुषों की टेबल टेनिस में आईआईएसडब्ल्यूसी देहरादून की टीम विजेता रही जबकि सीपीआरआई शिमला की टीम उपविजेता रही।
पुरुषों की बैडमिंटन में सीपीआरआई शिमला की टीम प्रथम, एनडीआरआई करनाल की टीम द्वितीय स्थान पर रही। पुरुषों की बास्केटबॉल में एनडीआरआई करनाल की टीम विजेता रही, जबकि आईआईडब्ल्यूबीआर करनाल उपविजेता रहे। पुरुषों की वॉलीबॉल (स्माशिंग) में सीपीआरआई शिमला विजेता रहे और आईआईपीआर, कानपुर की टीम उपविजेता रहे।
पुरुषों की वॉलीबॉल (शूटिंग) में एनडीआरआई की टीम विजेता और सीपीआरआई शिमला की टीम उपविजेता रही। पुरुषों की कबड्डी में आईआईडब्ल्यूबीआर करनाल की टीम प्रथम जबकि एनडीआरआई करनाल की टीम दूसरे स्थान पर रही। पुरुषों की फुटबॉल में एनडीआरआई करनाल विजेता रही और सीएसएसआरआई करनाल की टीम उपविजेता रही।
- पुरुषों की 100 मीटर रिले दौड़ में एनडीआरआई की टीम प्रथम, सीपीआरआई शिमला की टीम द्वितीय और लखनऊ की टीम तीसरे स्थान पर रही।
महिलाओं में ये रहे विजेता
महिलाओं की टेबल टेनिस (सिंगल्स) में मंजुला दोबल आईआईएसडब्ल्यूसी देहरादून प्रथम, आईआईएसडब्ल्यूसी देहरादून की एनएच पेमस द्वितीय रही। महिलाओं की टेबल टेनिस (डबल) में सीपीआरआई शिमला की टीम विजेता रही। डीएमआर सोलन की टीम उपविजेता रही। महिलाओं की टेबल टेनिस (मिक्स डबल) में आईआईएसडब्ल्यूसी देहरादून की टीम विजेता रही। एनडीआरआई करनाल की टीम उपविजेता रही। महिलाओं की बैडमिंटन (सिंगल्स) में आईएसएसआर लखनऊ विजेता रही। सिफेट लुधियाना उपविजेता रही। महिलाओं की बैडमिंटन (डबल) में डीएमआर सोलन की टीम विजेता रही। शशि पूनम डीएमआर सोलन द्वितीय रही।
ये रहे बेस्ट एथलीट
आईआईएसआर लखनऊ के नीरज कुमार सिंह और आईआईडब्ल्यूबीआर करनाल के नरेश कुमार, पुरुषों की प्रतियोगिता में बेस्ट एथलीट रहे। महिलाओं की बेस्ट एथलीट में सीपीआरआई शिमला की श्यामलता रही।