फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   NCC Academy will be ready by November, will be inaugurated in December

नवंबर तक तैयार होगी एनसीसी अकादमी, दिसंबर में होगा लोकार्पण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 01:59 AM IST
विज्ञापन
NCC Academy will be ready by November, will be inaugurated in December
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। अराईपुरा के समीप निर्माणाधीन एनसीसी अकादमी का एनसीसी एडीजी मेजर जनरल राजीव छिब्बर ने वीरवार को निरीक्षण किया। विधायक हरविंद्र कल्याण और उपायुक्त अनीश यादव के साथ उन्होंने अकादमी की रूपरेखा के बारे में चर्चा की और अकादमी का कार्य जल्द से पूरा करने के निर्देश दिए। एडीजी ने कहा कि अराईपुरा में निर्माणाधीन अकादमी में ग्वालियर व नागपुर की तर्ज पर कैडेट्स को ट्रेनिंग दी जाएगी। अकादमी का निर्माण होने से पूरे प्रदेश में क्षेत्र का नाम रोशन होगा। अकादमी में लगभग सात सौ कैडेट को ट्रेनिंग दी जाएगी और 100 प्रशिक्षकों की नियुक्ति होगी।
एडीजी के अकादमी में पहुंचने पर ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर एएस बराड़ वीएसएम, कर्नल नरेश आर्य और उपायुक्त अनीश यादव ने स्वागत किया। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन राजकुमार नैन व एनसीसी के अधिकारियों ने एडीजी मेजर जनरल छिब्बर को पूरे प्रोजेक्ट की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले चरण का कार्य लगभग 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है। अकादमी की चहारदीवारी व अर्थ फिलिंग की वजह से लागत बढ़ी है। अकादमी के कार्य को पूरा करने के लिए 86 करोड़ का एस्टिमेट सरकार को भेजा गया है।
विज्ञापन

मेजर जनरल राजीव छिब्बर ने कहा कि अकादमी देश की तीसरी अकादमी है। एनसीसी अकादमी के तैयार होने पर अब एनसीसी कैडेट को अन्य स्थानों पर कैंप करने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अकादमी का कार्य नवंबर 2022 तक पूरा किया जाएगा और उम्मीद है कि दिसंबर में लोकार्पण किया जाएगा। एडीजी राजीव छिब्बर ने बताया कि अकादमी के थोड़ा अंदर होने के कारण सरकार से प्रशासनिक भवन के लिए हाईवे पर जमीन की मांग रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्य में तेजी लाने के लिए 14 मार्च को होगी बैठक
विधायक हरविंदर कल्याण ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जो एनसीसी अकादमी की सौगात दी है, इससे आने वाले समय में क्षेत्र का गौरव बढ़ेगा। भविष्य में अकादमी के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए जिन बिंदुओं पर चर्चा हुई है और जो चर्चा में सामने आए हैं। वह सरकार के समक्ष रखे जाएंगे। कार्य में तेजी लाने के लिए 14 मार्च को बैठक बुलाई है, जिसमें सभी अधिकारी उपस्थित होंगे। चंडीगढ़ में होने वाली इस बैठक की मुख्यमंत्री मनोहर लाल अध्यक्षता करेंगे। उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि पूर्व में तैयार एस्टीमेट में 56 करोड़ रुपये की धनराशि अलॉट की गई थी, वह लगभग खर्च हो चुकी है। अब 85 करोड़ रुपये का संशोधित एस्टीमेट सरकार के उच्चतर शिक्षा विभाग को भेजा गया है, जल्द उसका अनुमोदन मिल जाएगा। अकादमी भवन में अब तक जो कार्य हुए हैं, उनमें एनसीसी लड़के व लड़कियों के लिए होस्टल तथा मैस भवन का इन्फ्रास्ट्रक्चर शामिल है। कुल छह भवन बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed