{"_id":"679d3958ce0949c293081a45","slug":"navdeep-saini-showed-his-talent-in-bowling-karnal-news-c-18-knl1008-571126-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नवदीप सैनी ने गेंदबाजी में दिखाया जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नवदीप सैनी ने गेंदबाजी में दिखाया जलवा
विज्ञापन
- 18 ओवर में 62 रन देकर झटके तीन विकेट
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में वीरवार को दिल्ली और भारतीय रेलवे के बीच रणजी ट्रॉफी का मैच खेला गया। इसमें करनाल के तरावड़ी निवासी नवदीप सैनी ने तेज गेंदबाजी में अपना जलवा दिखाया। उन्होंने 18 ओवर में 62 रन देकर तीन विकेट झटके।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी रेलवे की टीम को दिल्ली ने 241 के स्कोर पर ही रोक दिया। दिल्ली टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए नवदीप सैनी ने सर्वाधिक विकेट लिए। इससे पहले वह चोटिल होने के कारण मैचों से बाहर चल रहे थे। चोट से उभरते ही नवदीप ने दलीप ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
विदित हो कि नवदीप ने इससे पहले भी दलीप ट्रॉफी में 14 विकेट लिए हैं। वे भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं, वे कंधे और कमर में लगी चोट के चलते बाहर हो गए थे। नवदीप आईपीएल में 32 मैच खेल चुके हैं और कुल 23 विकेट ले चुके हैं।