{"_id":"692a0dc251e6af59fc07e10b","slug":"national-lok-adalat-to-be-held-on-december-13-karnal-news-c-338-1-kn11013-125607-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 दिसंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 दिसंबर को
Sat, 29 Nov 2025 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
करनाल। जिला न्यायालय सब डिविजन असंध, इंद्री व घरौंडा की अदालतों में 13 दिसंबर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन होगा। इसके लिए जिला अदालत परिसर में शुक्रवार को हेल्प डेस्क स्थापित किया। इस पर राष्ट्रीय लोक अदालत संबंधी पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डॉ. इरम हसन ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा के मार्गदर्शन में शुक्रवार को नेशनल लोक अदालत के उपलक्ष्य में पैनल अधिवक्ता मुकेश कुमार व बलकार सिंह, फ्रंट ऑफिस कोऑर्डिनेटर ने हेल्प डेस्क स्थापित किया। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में फैसला होने वाले मुकदमों की अपील नहीं होती। संवाद
विज्ञापन