{"_id":"620577e3a4d3a310297d2a8a","slug":"national-javelin-competition-will-start-from-the-day-neeraj-created-history-karnal-news-knl985895126","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस दिन नीरज ने रचा इतिहास, उसी दिन से शुरू होगी नेशनल जेवलिन प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिस दिन नीरज ने रचा इतिहास, उसी दिन से शुरू होगी नेशनल जेवलिन प्रतियोगिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भानू भारद्वाज
करनाल। जिस दिन टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने भारत के भाल पर स्वर्ण तिलक किया था, उसी सात अगस्त को केंद्र शासित प्रदेशों सहित देश के सभी राज्यों में पहली नेशनल जेवलिन प्रतियोगिता करवाई जाएगी। यह निर्णय एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने लिया है, जिसे जारी किए गए खेल कैलेंडर में भी दर्शाया गया है। अब तक जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता एथलीट मुकाबलों के अंतर्गत एक गेम इंवेट होता था, लेकिन अब यह मुकाबला अलग से राष्ट्रीय स्तर पर होगा। फेडरेशन का यह कदम नीरज चोपड़ा ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने के बाद देश में अब जेवलिन थ्रो खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया गया है। उधर, करनाल में पहली बार नार्थ जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। इसकी संभावित तिथि दो से चार सितंबर के बीच रखी गई है।
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ने वर्ष 2022 में होने वाली विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप के लिए प्रस्तावित प्रतियोगिता कैलेंडर जारी किया है। कैलेंडर के अनुसार दूसरी सैफ (स्टूडेंट एक्टिविटी एंड एथलेटिक फेसेलिटी)/56 वीं नेशनल क्रॉस कंट्री एथलेटिक्स चैंपियनशिप कोहिमा (नागालैंड) में होगी।
पहली इंडियन ओपन थ्रो प्रतियोगिता 26 फरवरी को दिल्ली में आयोजित होगी। पहली इंडियन ओपन जंप प्रतियोगिता एक मार्च को त्रिवेंद्रम (केरल) में, इंडियन ग्रांट प्रिक्स-एक का आयोजन 23 मार्च को त्रिवेंद्रम में, 25वीं नेशनल फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता दो से छह अप्रैल कालीकट (केरल) में, 16 और 17 अप्रैल को रांची (झारखंड) में, जमशेदपुर (झारखंड) में इंडियन ग्रांट प्रिक्स तीन मदुराई (तमिलनाडु) में, 18 मई को इंडियन ग्रांट प्रिक्स चार मदुराई (तमिलनाडु) में 25 मई को 20वीं नेशनल फेडरेशन कप अंडर -20 एथलेटिक्स प्रतियोगिता दो से चार जून तक गुजरात में 61वीं राष्ट्रीय अंतर-राज्य सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 10 से 14 जून तक चेन्नई में पहली राष्ट्रीय जैवलिन प्रतियोगिता सभी राज्यों में सात अगस्त को कराई जाएगी, इंडियन ग्रांट प्रिक्स-5 का आयोजन 10 अगस्त को बेंगलुरु (कर्नाटक) में इंडियन ग्रांट प्रिक्स छह का आयोजन 20 अगस्त को बेंगलुरु (कर्नाटक) में, दो से चार सितंबर को 33वीं ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता पटना (बिहार) में, दो से चार सितंबर तक 33वीं नार्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता करनाल (हरियाणा) में, नौ से 11 सितंबर तक 33वीं साउथ जोन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता गुंटूर (आंध्र प्रदेश) में, नौ से 11 सितंबर को 33 वीं वेस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता रायपुर (छत्तीसगढ़) में, 23 से 25 सितंबर को 17वीं नेशनल यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता भोपाल (मध्य प्रदेश) में, इसी तरह चौथी इंडियन ओपन 400 मीटर प्रतियोगिता एक और दो अक्तूबर को जमशेदपुर (झारखंड) में, 15 से 19 अक्तूूबर को 61वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता जमशेदपुर (झारखंड) में, 29 से 31 अक्तूूबर को दूसरी नेशनल ओपन अंडर 23 एथलेटिक्स प्रतियोगिता बिलासपुर (छत्तीसगढ़ी) में, 11 से 15 नवंबर 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता गुवाहाटी (असम) में तथा वर्ष की अंतिम प्रतियोगिता 25 से 27 नवंबर 18वीं नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियन एथलेटिक्स मीट महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश में आयोजित की जाएगी।