{"_id":"643096e21373fba9300367a4","slug":"national-dairy-fair-begins-today-for-the-first-time-cloned-animals-will-come-in-front-of-people-karnal-news-c-18-knl1031-84980-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: राजकीय कॉलेज के बाहर फायरिंग करने वाले 15 आरोपी रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: राजकीय कॉलेज के बाहर फायरिंग करने वाले 15 आरोपी रिमांड पर
Sat, 08 Apr 2023 03:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 08 Apr 2023 03:49 AM IST
विज्ञापन
करनाल। शहर के पंडित चिरंजीलाल राजकीय कॉलेज के सामने पांच अप्रैल को छात्र संघ का अध्यक्ष होने का दावा करते हुए कुछ विद्यार्थियों और बाहरी युवकों ने फायरिंग की थी। इसके बाद वे हथियार लहराते हुए फरार हो गए थे। सीआईए-टू एवं थाना सिविल लाइन की टीम ने इस संबंध में 15 आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद एक दिन की रिमांड पर लिया है। करनाल पुलिस की पांच टीमें आरोपियों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी थीं।
छह अप्रैल को सीआईए टू इंचार्ज निरीक्षक मोहनलाल एवं थाना प्रबंधक सिविल लाइन निरीक्षक ललित कुमार की टीम ने एक गुट के सात आरोपी सन्नी उर्फ कैप्टन निवासी पुंडरक, साहिल उर्फ सेट्टी, प्रियांशु, उमेद सिंह उर्फ विशाल निवासी कैरवाली, विपिन निवासी लालुपुरा, मोहित निवासी कैलाश, मेहर सिंह निवासी रायपुरा को गिरफ्तार किया था। इसके बाद दूसरे गुट के गौरीशंकर निवासी शिव काॅलोनी, चिराग निवासी शास्त्री काॅलोनी, बीरू उर्फ विशू निवासी दराबी लाइन सदर बाजार, विशाल निवासी सैदपुरा, ललित निवासी रामनगर, बादल निवासी रोसरा बिहार हाल शिव काॅलोनी, विशाल निवासी संगोहा हाल रामनगर व अरुण निवासी खेडी नरु समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तारकर लिया था। इन सभी आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और एक धारदार चाकू भी बरामद किया गया है।
आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने खुलासा किया है कि एक गुट का मुखिया आरोपी गौरीशंकर और दूसरे गुट का मुखिया सन्नी उर्फ कैप्टन सन्नी है। कुछ दिन पहले एक गुट ने कॉलेज ने अध्यक्ष पर दावेदारी करते हुए पंपलेट वायरल किए । इसके बाद दूसरा गुट भी दावा पेश करने लगा। फिर तय हुआ के दोनों गुट कॉलेज के बाहर इकट्ठा होंगे और जो दावेदार अध्यक्ष के रूप में माला पहन लेगा, वही बागडोर संभालेगा। गिरफ्तार आरोपियों में से विपिन के खिलाफ शस्त्र अधिनियम, आरोपी चिराग एवं बादल के खिलाफ मारपीट और आरोपी बीरू के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला पहले से ही दर्ज है। आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया गया है। इनसे वारदात के दौरान इस्तेमाल हथियार, मोटरसाइकिल एवं कार आदि की बरामदगी की जाएगी। अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।