फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Narrated the story of Arjun Mali and Sudarshan Seth

Karnal News: अर्जुन माली, सुदर्शन सेठ की कथा का किया वर्णन

Mon, 25 Aug 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 25 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Narrated the story of Arjun Mali and Sudarshan Seth
प्रवचन का श्रवण करने के लिए पहुंचे श्रद्धालु। आयेाजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एसएस जैन सभा मॉडल टाउन में चल रहे चातुर्मास के 46वें दिन महासाध्वी सुचेता महाराज ने पर्यूषण पर्व के पांचवें दिन में अर्जुन माली और सुदर्शन सेठ की कथा का विस्तार से वर्णन किया। प्रवचन सुनने के लिए बड़ी संख्या में संगत जैन स्थानक पहुंची।
सुचेता महाराज ने बताया कि भगवान महावीर के समय की बात है, मगध जनपद की राजधानी राजगृही में अर्जुन नाम का एक माली रहता था। नगर के बाहर उसका एक सुंदर बगीचा था, जिसमें तरह तरह के पुष्पथे। अर्जुन इसी बगीचे से अपनी जीविका चलाता था। इसी बगीचे के पास मुद्गरपाणी यक्ष का एक प्राचीन मंदिर था, जिसमें हाथ में मुद्गर लिए हुए यक्ष की एक प्रतिमा थी।
विज्ञापन

अर्जुन बचपन से मुद्गरपाणी का भक्त था। वह प्रतिदिन अपनी फूलों की टोकरियां लेकर बगीचे में जाता और फूल चुनता। एक बार राजगृह में कोई उत्सव था। अर्जुन ने सोचा की इस अवसर पर फूलों की अच्छी बिक्री होगी। वह सुबह उठा और अपनी स्त्री को साथ लेकर बगीचे में पहुंचा। वहीं, राजगृह में ललिता नाम की गुंडों की टोली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग चुपचाप मंदिर के किवाड़ों के पीछे छिप गए और जब माली और उसकी औरत यक्ष की पूजा कर रहे थे, तब गुंडे चुपके से किवाड़ों के पीछे से निकले और माली को रस्सी से बांध उसकी स्त्री के साथ अपनी भोग लिप्सा शांत की। उन्होंने कहा कि अर्जुन के ह्रदय में अपमान का दंश था, मन में तीव्र वेदना थी।

मुद्गरपाणी यक्ष ने सचमुच उसकी पुकार सुनी और वह उसके शरीर में प्रविष्ट हो गया। एक झटके के साथ उसके बंधन चूर चूर होकर बिखर गए। अब अर्जुन के हाथ में यक्ष का वह लोहे का मुद्गर भीम की गदा की तरह लहरा उठा और उसने एक झटके में उन छह गुंडों और अपनी स्त्री इन सातों की हत्या कर दी।

प्रवचन का श्रवण करने के लिए पहुंचे श्रद्धालु। आयेाजक

प्रवचन का श्रवण करने के लिए पहुंचे श्रद्धालु। आयेाजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed