फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Napa MLA asked the 6 months the budget secretary, Karnal

विधायक ने नपा सचिव से मांगा 6 महीने के खर्चे का हिसाब

Fri, 10 Feb 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Fri, 10 Feb 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन

विधायक भगवानदास कबीरपंथी वीरवार की सुबह तरावड़ी नगरपालिका में पहुंचे। इस दौरान विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने एक तरफ जहां नगरपालिका में बन रहे नए भवन का निरीक्षण किया, वहीं उन्होंने नगरपालिका सचिव जीवन सिंगला से नगरपालिका द्वारा 6 महीने में करवाए गए खर्चे का हिसाब मांगा। इसके बाद विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने नगरपालिका सचिव एवं मौजूद पार्षदों के साथ विकास कार्यों को लेकर रणनीति बनाई। विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने कहा कि विकास कार्यों को जल्दी ही पूरा करवाया जाएगा। पार्षद समेत अन्य लोगों ने विधायक के समक्ष तरावड़ी में स्ट्रीट लाइटों की समस्या रखी। इस पर विधायक ने कहा कि जल्दी ही समस्या हल करवा दी जाऐगी। इस अवसर पर भाजपा नेता राजबीर कबीरपंथी, समाजसेवी सुंदर लाल पांचाल, पार्षद अमित लाम्बा, नगरपालिका सचिव जीवन सिंगला, सफाई दरोगा गीता रानी, आज्ञा राम, अशोक समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed