फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Nail art and nail extension enhancing the beauty of nails

Karnal News: नाखूनों की खूबसूरती बढ़ा रहा नेल आर्ट और नेल एक्सटेंशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 03:02 AM IST
विज्ञापन
Nail art and nail extension enhancing the beauty of nails
कर्ण नगरी की महिलाओं में बढ़ा चलन, 15 सौ से पांच हजार रुपये तक है कीमत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। अपने नाखूनों को खूबसूरत दिखाने के लिए नेल पेंट या नेल पॉलिश पुरानी बात हो गई है, आज चलन में नेल आर्ट और नेल एक्सटेंशन है। हालांकि यह जेब पर थोड़ा भारी पड़ता है, लेकिन कर्ण नगरी की महिलाओं में इसका चलन बढ़ रहा है। इस कला को बेहद पसंद किया जा रहा है।
नेल आर्ट से मतलब है नाखून पर की जाने वाली कलाकारी। जिससे आपके नाखूनों को खूबसूरत बनाया जाए। इसके अंतर्गत आप पारंपरिक के साथ ही ट्रेंडी एवं लोकप्रिय डिजाइन भी बनवा सकते हैं। खास बात है कि आप अपनी पोशाक से मिलती हुई डिजाइन अपने नाखूनों पर भी बनवा सकती हैं। अगर आपके नाखून लंबे नहीं हैं तो नेल आर्ट में इसका भी हल है। इसके लिए नेल एक्सटेंशन हैं। नाखूनों के ऊपर आर्टिफिशियल नाखूनों को लगाकर उस पर नेल आर्ट कराई जा सकती है। यह महंगा है, लेकिन चार से पांच सप्ताह तक चलता है। करनाल में नेल आर्ट की शुरुआत 15 सौ रुपये से शुरू होती है, जो चार से पांच हजार रुपये तक भी जाती है।
विज्ञापन


एक से दो घंटे का लगता है वक्त
नेल आर्टिस्ट कोमल ने बताया कि नेल आर्ट और एक्सटेंशन कराने में कम से कम एक या अधिक से अधिक दो घंटे का वक्त लगता है। एक बार नेल आर्ट और एक्सटेंशन कराने के बाद चार से पांच सप्ताह तक चलते हैं। इसे हटाने के लिए भी एक्सपर्ट के पास आ सकते हैं या घर पर भी हटाया जा सकता है। हालांकि घर पर एक्सटेंशन हटाने की कोशिश तभी करनी चाहिए जब इसके बारे में पता हो। उन्होंने बताया कि करनाल में नेल आर्ट की मांग बढ़ रही है। इसे महिलाएं बेहद पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेल आर्ट के प्रकार


नेल आर्ट छह तरह की होती हैं। पहली थर्मल नेल आर्ट, जिसमें नाखूनों को सजाने में कई रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। दूसरी ज्वेल्ड नेल आर्ट, इसमें रंगीन पत्थरों व मोतियों का इस्तेमाल नाखूनों को सजाने के लिए होता है। फिर थ्री-डी नेल आर्ट है, जिसमें नाखूनों पर उभरी हुई डिजाइन बनाई जाती है। इनके अलावा एनिमल प्रिंट, ग्लिटर और ओंब्रे नेल आर्ट भी हैं। बाजार में नेल आर्ट प्रिंटर्स भी आते हैं, जिसके जरिए प्रिंटर कोई भी डिजाइन आपके नाखूनों पर बना सकता है।


नेल एक्सटेंशन कराएं तो कुछ बातों का रखें ध्यान

कई तरह के नेल एक्सटेंशन हैं। इनमें एक्रेलिक, जेल, आमंड्स, सिल्क रैप, स्क्वेयर महिलाओं में ज्यादा लोकप्रिय हैं। ये नेल एक्सटेंशन कराना हालांकि महंगा है। हर एक्सटेंशन की कीमत अलग-अलग है। नेल एक्सटेंशन एक्रेलिक और जेल बेस्ड होता है और नेल आर्ट में मौजूद केमिकल से बचाव के लिए एक्सटेंशन का प्रयोग किया जाता है। नेल एक्सटेंशन को अधिक समय तक नहीं लगाए रखना चाहिए, इसे उचित समय पर निकाल देना चाहिए नहीं तो अंगुलियों में नाखूनों के आसपास त्वचा खराब हो सकती है। नाखूनों की ऊपरी परत भी कई बार निकल आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed