फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   murderd when he came to rescue

बच्चों से शुरू झगड़ा] बचाव करने आया तो कर दी हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
murderd when he came to rescue
गांव टपराना में एक ही परिवार के बीच बच्चों से शुरू हुआ झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया और एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। वह व्यक्ति परिवार के इस झगड़े में बीच-बचाव करने आया था। महिलाओं सहित 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। टपराना गांव निवासी राजपाल ने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी करता है। 5 अगस्त की शाम जब वह काम से घर लौट रहा था, रास्ते में उसके चाचा देइ राम का पोता प्रदीप मुझे घूर रहा था। उसके साथ टीटू के दो लड़के गौरव और सौरव भी थे। फिर उन्होंने मुझसे कहा कि अपना इंतजाम कर ले। मैं चुपचाप घर आ गया। रात करीब 8-9 बजे आरोपी प्रदीप अपने परिवार के टीटू, टीटू की पत्नी पिंकी, सुल्तान का बेटा नफे सिंह, भानी, सुनील, करणे का जमाई, दलीप का भांजा रॉकी, पाला का लड़का कृष्ण, बिट्टू व कर्मवीर का लड़का प्रहलाद दलीप की घरवाली मूर्ति व कणों ने मिलकर हमारे घर पर हमला कर दिया। शोर सुनकर मेरे चाचा का लड़का गुलाब बीच-बचाव करने आया तो आरोपियों ने उसके सिर में डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसके बाद गुलाब को लेकर इंद्री सीएचसी मेडिकल कराने ले जा रहे थे तो रास्ते में जनेशरो गांव के समीप आरोपियों ने दोबारा से हमला कर गुलाब के सिर में चोट मार दी। गंभीर हालत में उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया। वहां से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। 10 अगस्त को उसे नीलोखेड़ी उसके ससुराल लेकर आ गए थे लेकिन तबीयत फिर खराब हो गई। 11 अगस्त को उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
गुलाब की मौत के बाद 3 बच्चों (दो लड़कियां एक लड़का) के सिर से पिता का साया उठ गया। पूरे परिवार का रो-रो के बुरा हाल है उधर परिवार के झगड़े को शांत करने के लिए पुलिस की पीसीआर तैनात कर दी गई है ताकि परिवार के लोगों में दोबारा झगड़ा न हो और गांव में शांति बनी रहे। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

गांव टपराना में एक ही परिवार में हुए झगड़े के मामले में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है और शिकायत के आधार पर महिलाओं सहित 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलजीत सिंह, सदर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed