फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   murder in cm city

तेजधार हथियार से युवक की हत्या

Sun, 12 Jun 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल Updated Sun, 12 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
murder in cm city
मामले की जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
रांवर रोड स्थित कटाबाग के एक युवक की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। शनिवार अलसुबह सेक्टर-चार ट्रक यूनियन के समीप उसका खून से लथपथ शव मिला। युवक के चेहरे पर अलग-अलग जगह तेजधार हथियार से कई बार वार किए गए हैं। पुलिस ने शव को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव पीड़ितों को सौंप दिया। माता पिता के इकलौते बेटे की हत्या होने पर पीड़ितों का रो-रोकर बुरा हाल है। सिटी थाना पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे जब लोग सैर करने निकले तो उन्हें खून में लथपथ शव देखकर पुलिस को सूचित किया। शिनाख्त सुबह आठ बजे कटाबाग के प्रदीप ने की। प्रदीप ने बताया पप्पी (30) उसके ताऊ सुमेरचंद का लड़का है। पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर कागजी प्रक्रिया शुरू कराई। सिटी थाना प्रभारी मोहनलाल दिनभर दल बल के साथ पीड़ितों के साथ रहे। 
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कटाबाग वासी पप्पी शुक्रवार शाम सात बजे घर से निकला था। आशंका है कि देर रात ही इसकी हत्या कर दी गई। पप्पी के चेहरे पर कई जगह वार किए हुए हैं। हत्यारे पप्पी की हत्या कर फरार हो गए। पीड़ितों ने किसी पर भी शक जाहिर नहीं किया है। पप्पी के शव के पास जो बाइक मिली है उस पर नंबर प्लेट तक नहीं है। पुलिस का कहना है कि मारपीट करते हुए पप्पी की हत्या की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लाइंड मर्डर को सुलझाना चुनौती 
पप्पी का किया गया ब्लाइंड मर्डर को सुलझाना चुनौती बन गया है। पीड़ितों ने कहा कि उनकी किसी से कोई लड़ाई नहीं है और उसकी रंजिश का भी पता नहीं। ऐसे में आरोपियों का सुराग लगाना पुलिस ने कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। आरोपियों ने माथे और आंखों पर भी वार किए गए हैं।  

शाम को ठेकेदार से पैसे लेने गया था पप्पी
पीड़ित पत्नी रजनी ने बताया कि शुक्रवार को उसका पति पप्पी उसको बोलकर गया था कि ठेकेदार से पैसे लेने हैं। शाम सात बजे घर से बाइक लेकर चला था। देर रात तक नहीं आया तो उसको हर जगह ढूंढा, लेकिन उसका पता नहीं चला। उसकी मां ने बताया कि उसका बेटा पप्पी उससे तीस रुपये उधारे लेकर गया था। बोल रहा था कि 20 रुपये मेरे पास हैं और तीस रुपये लेकर 50 रुपये का बाइक में तेल डलवाने की बात बोलकर गया था। 

अपने पीछे छोड़ गया तीन बच्चे
युवक पप्पी की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पप्पी अपने माता पिता का इकलौता बेटा था और इसके तीन बच्चे हैं। इसकी बड़ी बेटी की उम्र दस साल, बेटे की उम्र पांच और छोटी बेटी तीन साल की है। अब बच्चों की जिम्मेदारी इसकी पत्नी रजनी पर आ गई है। 

वर्जन 
कटाबाग वासी पप्पी की हत्या की गई है। हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हर पहलू पर मामले की जांच की जा रही है। पीड़ितों ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। 
-मोहनलाल, सिटी थाना प्रभारी, करनाल। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed