{"_id":"62e055d550b7290e535a2a16","slug":"murder-case-registered-in-case-of-death-of-two-minor-sisters-karnal-news-knl115915631","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो नाबालिग बहनों की मौत के मामले में हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो नाबालिग बहनों की मौत के मामले में हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। दो नाबालिग बहनों की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। सोमवार शाम गांव घोघड़ीपुर के पास अलग-अलग जगह पर पश्चिमी यमुना नहर से दोनों बहनों के शव मिले थे। दोनों शवों का मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिए। दोनों बहनें रविवार की शाम घूमने निकली थी, घर नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर लिया था।
परिजन शुरू से ही दोनों की हत्या का अंदेशा जता रहे थे। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि दोनों बहनों की हत्या हुई है या नहर में डूबने से मौत हुई है।
परिजनों ने आरोप लगाया कि लापता होने से पहले रविवार को उनकी मां ने पार्क में दोनों बहनों के साथ एक युवक को देखा था। जब वह देखने गई तो युवक भाग गया। वहीं, लापता होने से पहले बेटियों ने फोन पर एक युवक से बात की थी और उसके बाद वे नहर पर घूमने चली गई। परिजनों का कहना है कि दोनों बेटियां जब भी नहर पर घूमने जाती थी तो कोई न कोई परिजन उनके साथ होता था। रविवार को ही वे दोनों किसी को बिना बताए चली गई और उनकी किसी ने हत्या कर शवों को नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन
सिर और मुंह से बह रहा था खून
परिजनों का कहना है कि जब उनकी बेटियों के शव नहर से मिले थे तो दोनों के सिर व मुंह पर चोट लगी थी। सिर, मुंह व नाक से खून बह रहा था। अगर उनकी मौत डूबने से होती तो एक ही स्थान पर उनके शव मिलते, दोनों के शव करीब तीन से चार किलोमीटर की दूरी पर मिले हैं। ऐसे में उन्हें पूरा विश्वास है कि उनकी हत्या की गई है। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज स्थित शवगृह में जिला नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों के पैनल ने शवों का पोस्टमार्टम किया।
दोनों बहनों के शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं मिली है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
किरण, थाना प्रभारी, रामनगर थाना, करनाल