{"_id":"5fb411c18ebc3e9b78183abc","slug":"murdaer-karnal-news-knl511001146","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग पति पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग पति पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या
विज्ञापन
murdaer
- फोटो : Yamuna Nagar
साढौरा ब्लॉक के गांव बकाला में मंगलवार दोपहर के समय बुजुर्ग पति-पत्नी की उनके घर के सामने ही तेज धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। करीब 72 साल के बुजुर्ग रोशनलाल का शव घर में ही बनाई दुकान के सामने पड़ा मिला और उनकी पत्नी परमजीत का शव तीस कदम दूर घर के दरवाजे के बाहर पड़ा था। दोनों की गर्दन पर तेजधार हथियार से कई वार किए गए थे। रोशन लाल पीडब्लयूडी से सेवानिवृत्त थे और घर में परचून की दुकान चलाते थे। दोहरे हत्याकांड की जानकारी मिलने एसपी कमलदीप गोयल, साढौरा थाना प्रभारी बलबीर सिंह और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
एसएचओ बलबीर सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे बकाला में दोहरे हत्याकांड की सूचना मिली थी। मौके पर रोशनलाल और परमजीत का खून से लथपथ शव पड़ा था। आसपास के लोगों से पूछताछ की। प्राथमिक जानकारी में यह सामने आया है कि कुछ समय पहले रोशनलाल की पत्नी की मौत हो गई थी। उसके बाद वह नौ महीने पहले करीब 50 साल की परमजीत को घर ले आए थे । रोशन लाल के भाई राम सिंह ने परमजीत के पौत्र पर आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में रामसिंह ने बताया कि रोशनलाल के पुत्र रामपाल के तीन लड़के हैं। जिनकी आपास में रोशनलाल के साथ पारिवारिक कलह रहता है। उन्हें यकीन है कि दोनों की हत्या रामपाल के लड़कों आदि ने कलह के कारण की है। पुलिस ने रामसिंह की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
इस दोहरे हत्याकांड को लेकर पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया है। प्राथमिक जांच में हत्या की वजह संपत्ति विवाद सामने आया है। जल्द ही हत्यारों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। उसके बाद ही सही वजह का पता चल सकेगा।-कमलदीप गोयल, एसपी