फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   murdaer

यमुनानगर में दिनदहाड़े शोरूम में घुसकर कारोबारी की गोली मारकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
murdaer
murdaer - फोटो : Yamuna Nagar
शहर के जिस बड़े कारोबारी और पूर्व पार्षद के पति 60 वर्षीय पति रघुनाथ प्रजापति को गैंगेस्टर खुले आम धमकी दे रहा था, शुक्रवार को उनकी उनके ही शोरूम में घुसकर दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ नौ फायर कर हत्या कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लिए लोगों में दहशत मच गई। घटना के बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए।
विज्ञापन

60 वर्षीय कारोबारी रघुनाथ प्रजापति शुक्रवार सुबह वर्कशॉप रोड स्थित अपने शोरूम पर थे। इस दौरान दो बदमाश शोरूम में आए और नाम पूछकर रघुनाथ पर फायरिंग कर दी। बदमाशों ने उन पर नौ फायर किए। सभी गोलियां छाती, गले और मुंह पर लगने से रघुनाथ की मौत हो गई। शोरूम पर काम करने वाले दो सेल्समैन ने छिपकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही मौके पर एसपी कमलदीप गोयल, डीएसपी सुरेंद्र कौर, गांधी नगर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद पुष्पलता ने बताया कि उनके पति रघुनाथ प्रजापति शुक्रवार सुबह शोरूम पर चले गए थे। करीब साढ़े 11 बजे दो बदमाश पैदल उनके घर आए और उनके पति के बारे पूछा। बदमाशों ने स्वयं को स्टाफ से बताया। रघु घर नहीं थे, जिस पर यह उनके पति को अलर्ट रहने की बात कह कर चले गए। बताया जा रहा है कि पिछले साल रघुनाथ का अपहरण भी हुआ था और बदमाशों ने उसके साथ मारपीट और लूटकर फेंक दिया था। पूर्व पार्षद पुष्पलता का कहना है कि पति को कई दिन से शहर का मोस्ट वांटेड गैंगेस्टर जान से मारने की धमकी दे रहा था। इसकी शिकायत पुलिस को भी की गई थी। वहीं तीन साल पहले रघुनाथ और उनकी पत्नी पर भी धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था। फिलहाल पुलिस सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर इंवेस्टिगेशन कर रही है।

murdaer

murdaer- फोटो : Yamuna Nagar

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed