फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Municipal ward meetings fail again, with not even a 10% quorum achieved.

Karnal News: फिर फेल हुई निगम की वार्ड सभाएं, 10 प्रतिशत कोरम भी नहीं हुआ पूरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Municipal ward meetings fail again, with not even a 10% quorum achieved.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम की ओर से शनिवार को एक बार फिर आयोजित की गई एरिया सभाएं भी सफल नहीं हो सकीं। शहर के वार्ड नंबर 1 से 10 तक आयोजित की गई सभाओं में मतदाताओं की बेहद कम मौजूदगी के कारण 10 प्रतिशत कोरम भी पूरा नहीं हो पाया। कई स्थानों पर तो केवल पांच से सात लोग ही पहुंचे, जबकि कुछ वार्डों में तो सभा का खाता भी नहीं खुल सका।
नगर निगम प्रशासन की ओर से यह एरिया सभाएं दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना, वृद्धावस्था पेंशन और विधवा पेंशन के पात्र लाभार्थियों के सत्यापन के उद्देश्य से आयोजित की गई थीं लेकिन लगातार तीसरी बार भी सभाओं में लोगों की भागीदारी कम रहने से प्रक्रिया प्रभावित होती दिखाई दी।
विज्ञापन



शनिवार को वार्ड नंबर 1 से 10 तक अलग-अलग स्थानों पर सभाएं आयोजित की गईं, जहां संबंधित वार्डों के पार्षद प्रतिनिधि, निगम कर्मचारी और कुछ स्थानीय लोग ही मौजूद रहे। नियमों के अनुसार सभा के लिए वार्ड के कम से कम 10 प्रतिशत मतदाताओं की उपस्थिति जरूरी होती है, लेकिन अधिकांश स्थानों पर यह संख्या दूर-दूर तक पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई वार्डों में स्थिति यह रही कि कुछ गिने-चुने लोग ही पहुंचे, जिससे बैठक औपचारिकता बनकर रह गई। निगम अधिकारियों के अनुसार कम उपस्थिति के कारण कई स्थानों पर योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों का सत्यापन भी पूरी तरह नहीं हो पाया।
इससे पहले भी दो बार वार्ड सभाएं आयोजित की जा चुकी हैं, लेकिन लोगों की उदासीनता के कारण वे भी सफल नहीं हो पाई थीं। इसके बावजूद निगम प्रशासन ने एक बार फिर से सभाएं आयोजित कर प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन शनिवार को भी अपेक्षित भागीदारी नहीं मिल सकी।



आज होंगी बाकी वार्डों की सभाएं -
नगर निगम की ओर से शहर के वार्ड नंबर 11 से 20 तक की एरिया सभाएं रविवार को आयोजित की जाएंगी। इनमें भी योजनाओं के लाभार्थियों का सत्यापन किया जाएगा। निगम प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अधिक संख्या में सभाओं में पहुंचकर अपने वार्ड से संबंधित योजनाओं के सत्यापन कार्य में सहयोग करें, ताकि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed