फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Municipal employees will protest at the residence of ministers on the 24th

Karnal News: मंत्रियों के आवास पर 24 को प्रदर्शन करेंगे नपा कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Municipal employees will protest at the residence of ministers on the 24th
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नगरपालिका कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय के बाहर मंगलवार को दूसरे दिन भी गेट मीटिंग कर नारेबाजी की। इस मौके पर राज्य उपप्रधान वीरभान बिड़लान ने कहा कि सरकार कर्मचारियों का शोषण कर रही है। इसके खिलाफ आंदोलन के अगले चरण में 24 दिसंबर को सभी मंत्रियों के आवास पर प्रदर्शन किए जाएंगे। नौ व 10 जनवरी को कर्मचारी 12-12 घंटे की क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

शाखा प्रधान राम सिंह ने अध्यक्षता व राज कुमार के संचालन में शुरू हुई गेट बैठक में राज्य उपप्रधान वीरभान ने कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी ने नगर पालिका, नगर परिषद व नगर निगमों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों का वेतन 26 हजार रुपए करने का वादा किया था। अभी तक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया। अगस्त 2024 में जिन मांगों पर सहमति बन गई थी, उन्हें भी अभी तक लागू नहीं किया गया। मुख्य मांगों में गुरुग्राम में छंटनी किए गए लगभग 3400 कर्मचारियों को नौकरी पर वापस लेना, पॉलिसी में ढील देकर अनुबंध सफाई कर्मचारियों को विभाग में रोल पर लेना, वर्दी जूता भत्ता देना तथा ईएसआई का लाभ देना शामिल हैं। इस अवसर पर राज्य उप सचिव शारदा, करनाल वरिष्ठ उपप्रधान विनोद प्रोचा, जिले सिंह पाल, रमेश चनालिया, राकेश अठवाल, रोशन, सेवाराम, ओमप्रकाश सिहमार, सुरेंद्र प्रोचा, जसमेर, धीरज सिंह रावत व सियानंद प्रोचा ने संबोधित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed