फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Municipal employees staged a protest, the Municipal Commissioner accepted their demands

Karnal News: नपा कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, निगमायुक्त ने मांगे मानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Municipal employees staged a protest, the Municipal Commissioner accepted their demands
करनाल। नगर पालिका कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों ने मंगलवार को नगर निगम कार्यालय के सामने दूसरे दिन भी जोरदार प्रदर्शन किया। बाद में निगमायुक्त से मिलकर बातचीत की। कर्मचारी नेताओं के अनुसार निगमायुक्त ने ऑनलाइन हाजिरी वाले एप की खामियां दूर कराने और वेतन नहीं काटने का भरोसा दिया है। जिन 249 कर्मचारियों का वेतन रोका गया है, उसे जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

नपा कर्मचारी संध करनाल के अध्यक्ष राम सिंह की अगुवाई और राजकुमार के संचालन में कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसमें सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान सुशील गुर्जर सिरसी, नगर पालिका कर्मचारी संघ की प्रांतीय नेता शारदा भी पहुंची। उन्होंने कहा कि जिस दिन से निगम द्वारा ऐप प्रयोग किया जा रहा है उसी दिन से फील्ड का कर्मचारी लगातार परेशान है आए दिन एप में त्रुटि के चलते हाजिरी नहीं लग पा रही है। कार्यालय की तरफ से आदेश हैं कि एप में हाजिरी न लगने पर वेतन रोक दिया जाएगा। इससे 248 कर्मचारियों का वेतन रुक गया है।
विज्ञापन

निगम कमिश्नर डॉ. वैशाली शर्मा से कर्मचारी नेताओं ने मिलकर उनके सामने समस्याएं रथी तो ऐप में त्रुटियां दूर करने और काम कर रहे कर्मचारियों का वेतन, न काटने बारे जूता वर्दी आदि कई समस्याओं को लेकर तुरंत प्रभाव से समाधान करने के निर्देश जारी करवाए। कर्मचारियों को आश्वासन दिलाया कि जो कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। किसी भी कर्मचारी की सैलरी नहीं रुकेगी। इस मौके मुख्य रूप से सेवाराम, विनोद, सुरेंद्र, रमेश, रीना, रोशन, बंटी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed