फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Municipal Corporation will get development work done worth Rs 35 crore.

Karnal News: नगर निगम कराएगा 35 करोड़ के विकास कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will get development work done worth Rs 35 crore.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन



करनाल। नया साल शहरवासियों के लिए बीते साल की तरह विकास कार्याें की सौगात लेकर आने वाला है। वर्ष 2026 में निगम की ओर से करीब 35 करोड़ के छह बड़े प्रोजेक्ट निर्धारित कर दिए गए है। 2025 में भी निगम की ओर से शहर के लोगों को करीब 22.46 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 183 प्रोजेक्ट मुहैया करवा दिए हैं। फिलहाल भी शहर के 20 वार्डों में करीब 80 करोड़ रुपये के 158 काम चल रहें है जिन्हें इस साल पूरा कर लिया जाएगा।
इसके अलावा पुराने बस स्टैंड के पीछे करीब 35 लाख रुपये से स्ट्रीट वेंडिंग जोन का निर्माण किया गया है। गांव कैलाश में कबड्डी हाल का निर्माण करवाया गया है। इस कार्य पर करीब 1.70 करोड़ की लागत आई है। बड़े विकास कार्यों में स्मार्ट वाटर सप्लाई के लिए स्काडा परियोजना का कार्य मुकम्मल हो चुका है। इस कार्य पर 35 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत आई है।
विज्ञापन


विकास कार्य जो इस साल पूरे होंगे

1. दिव्य नगर योजना के तहत 8.5 किलोमीटर लंबाई की 6 सड़कों पर सौंदर्यीकरण के कार्य करवाए जाने का कार्य शुरू हो चुका है। इस परियोजना पर करीब 10 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


2. शहीद उधम सिंह चौक से मेरठ रोड टी-पॉइंट तक ग्रीन बेल्ट रोड का सुदृढ़ीकरण कार्य प्रगति पर है। इस कार्य पर करीब साढ़े 11 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

3. पुरानी अनाज मंडी क्षेत्र में कॉमर्शियल स्पेस परियोजना का कार्य प्रगति पर है। यह कार्य मार्च 2026 तक मुकम्मल कर लिया जाएगा। इस पर करीब 27 करोड़ 95 लाख रुपये की राशि खर्च होगी।

4. रेलवे रोड़ स्थित जिला पुस्तकालय के नवीनीकरण कार्य प्रगति पर है। इस कार्य पर करीब 7 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत आएगी।

5. नेशनल हाईवे-44 स्थित नगर निगम की सीमा में आने वाले 7 फ्लाईओवर अंडर स्पेस पर पेंटिंग से सौंदर्यीकरण कार्य करवाए जाएंगे। इस कार्य पर करीब 22 लाख 98 हजार रुपये की लागत आएगी।

6. सफाई मित्रों की सुविधा के लिए विभिन्न जगहों पर हाजिरी शैडो का निर्माण किया जा रहा है। इस कार्य पर करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत आएगी।

7. गांव बलड़ी में पौंड का कायाकल्प किया जा रहा है। इस कार्य पर करीब 78 लाख 14 हजार रुपये की राशि खर्च होगी।

8. गांव दाहा में पौंड का कायाकल्प किया जा रहा है। इस कार्य पर करीब 51 लाख रुपये की राशि खर्च होगी।

9. शहर की विभिन्न जगहों पर आकांक्षी शौचालयों का निर्माण किया जाना है। फिलहाल 13 जगहों को चिन्हित कर प्रक्रिया शुरू की गई थी। इन पर करीब 2 करोड़ 9 लाख रुपये की लागत आएगी। उपरोक्त 13 में से 6 आकांक्षी शौचालयों का निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा शेष पर कार्य जल्द ही शुरू होने जा रहा है।




नव वर्ष में यह कार्य होंगे शुरू-

1. दिव्य नगर योजना के तहत शहर के 20 बड़े पार्कों तथा 16 चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस परियोजना पर करीब साढे 9 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

2. वार्ड नंबर 15 से 20 में विभिन्न जगहों पर सीवरेज लाइनों का बदला जाएगा। इस कार्य पर करीब 44 लाख 87 हजार रुपये की लागत आएगी।

3. वार्ड नंबर 15 में आवश्यकतानुसार नई सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी। इस कार्य पर 45 लाख 16 हजार रुपये की लागत आएगी।

4. पिंगली डेयरी कॉम्पलेक्स के लिए चार दीवारी का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य पर करीब 1 करोड़ 87 लाख रुपये की लागत आएगी।

5. पिंगली डेयरी कॉम्पलेक्स में इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक टाइल लगाने का कार्य किया जाएगा। इस कार्य पर करीब 24 लाख 19 हजार रुपये की लागत आएगी।

6. स्ट्रॉम वाटर निकासी व्यवस्था को स्मार्ट बनाने के लिए स्काडा परियोजना लाई जा रही है। इस कार्य पर करीब 22 करोड़ 87 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। इस कार्य का टेंडर लगाया जा रहा है।


7. पश्चिमी जमुना नहर पर स्ट्रीट फूड हब का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के लिए एक एजेंसी द्वारा डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

8. पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र, पुराने नगर निगम कार्यालय स्थल तथा राम लीला ग्राउंड क्षेत्र में मल्टी लेयर पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। इन कार्यों की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने के लिए एजेंसी हायर की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed