फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Municipal corporation started plantation in the city

नगरनिगम ने शहर में किया पौधरोपण का शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation started plantation in the city
करनाल।
विज्ञापन

शहर में नगरनिगम की ओर से पौधरोपण की शुरुआत मंगलवार को महापौर रेनू बाला गुप्ता और नगर निगम आयुक्त नरेश नरवाल ने सेक्टर-7 स्थित ट्रैफिक पार्क से सटे पब्लिक पार्क से की। इस मौके पर विभिन्न पार्षदों व अधिकारियों ने भी पौधरोपण किया। यहां नगर निगम 120 जामुन, गुलमोहर, अमलताश और अशोका आदि के पौधे लगाएगा। पार्क में करीब 600 पौधे भी लगाए जाएंगे। सभी पौधों की देखरेख नगर निगम करेगा।
पौधरोपण कार्यक्त्रस्म के समय मेयर रेनू बाला गुप्ता ने कहा कि पौधे लगाना एक सरकारी कार्यक्त्रस्म तक ही सीमित नहीं होना चाहिए। बल्कि भौतिकवादी युग में जिस तरह से प्रदूषण बढ़ रहा है, इसे देखते अधिक से अधिक पौधे लगाना एक जरूरत हो गई है। नगर निगम आयुक्त नरेश नरवाल ने कहा कि चालू सीजन में नगर निगम शहर की अलग-अलग साइट पर पौधरोपण करेगा। उन्होंने पौधों का महत्व समझाते हुए लोगों को भी पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमें फल, छाया, लकड़ी और सबसे महत्वपूर्ण ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। ऑक्सीजन की जरूरत मनुष्य को कोविड के दौर में अच्छी तरह से समझ में आई। उससे भी हम सबको सबक लेना चाहिए और इसके लिए पौधे लगाना सर्वोत्तम है।
विज्ञापन

करनाल में मुख्यमंत्री की परिकल्पना से एक ऑक्सी-वन पुरानी बादशाही नहर पर विकसित किया जा रहा है। निगमायुक्त ने बताया कि करनाल-मेरठ रोड पर नगर निगम के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के चारों और पौधे लगाकर इस स्थल पर हरियाली और पर्यावरण को बढ़ावा दिया जाएगा। पौधों से यहां ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ेगी, जो यहां आने वाले कूड़े-कचरे के प्रभाव को संतुलित रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ उप महापौर राजेश अग्घी और उप महापौर नवीन कुमार ने भी एक-एक पौधा लगाया। पार्षद मुकेश अरोड़ा, पार्षद प्रतिनिधि भूपेंद्र नोतना, पार्षद प्रतिनिधि नितिन कालड़ा, पार्षद मेघा भंडारी, पार्षद वीर विक्त्रस्म कुमार व पार्षद युद्धवीर सैनी, नगर निगम के मुख्य अभियंता महीपाल सिंह, अधीक्षण अभियंता श्याम सिंह, कार्यकारी अभियंता मोनिका शर्मा व नरेश त्यागी ने भी पौधे लगाए। सेक्टर-7 के स्थानीय निवासियों ने भी पार्क में पौधे रोपित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed