फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Multipurpose hall to be replaced by sports officer's old office

खेल अधिकारी के पुराने कार्यालय की जगह बनेगा मल्टीपर्पज हॉल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 01:47 AM IST
विज्ञापन
Multipurpose hall to be replaced by sports officer's old office
कर्ण स्टेडियम में खेल सुविधाएं बढ़ेंगी। सिंथेटिक ट्रैक के साथ खेल अधिकारी के पुराने कार्यालय के भवन को गिराया जाएगा। यहां पर नया मल्टी पर्पज बहुमंजिला हॉल बनेगा। जिसमें कई खेलों के हॉल होंगे। साथ ही ट्रैक की तरफ वर्तमान में मंच वाली जगह पर दर्शक दीर्घा भी तैयार की जाएगी ताकि दर्शक खेल मुकाबले यहां बैठकर देख सकें। इसके अलावा मैदान के उत्तर में एनडीआरआई की दीवार के साथ टेनिस कोर्ट तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं स्मार्ट सिटी के सीईओ अनीश यादव ने बुधवार को कर्ण स्टेडियम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खेल सुविधाएं बढ़ाने को लेकर अधिकारियों से सुझाव भी लिए। उन्होंने नई सुविधाएं जोड़ने के लिए स्टेडियम की खाली जगह का मुआयना किया। टेनिस कोर्ट के लिए उन्होंने टीम से कहा कि इसका प्लान बना लें, जिसमें सिटिंग के लिए लोहे का मजबूत स्टैंड भी लगाए जाएं। जर्जर जाली को भी बदला जाए। इसके साथ लगते रास्ते को सीधे पंचायत भवन की ओर से निकाला जाएगा। साथ ही यहां छोटी पार्किंग भी बनाई जा सकती है। मल्टीपर्पज हॉल में इंडोर कबड्डी, खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण हॉल, जूडो हॉल, चेंजिंग रूम जैसी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। उपायुक्त ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत पहले कई तरह के प्रोजेक्ट लिए गए थे। इस अवसर पर स्मार्ट सिटी के पीएमसी और जिला खेल कार्यालय के तलवारबाजी कोच सत्यवीर मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन

ये कार्य चल रहे
- गप्पूवाला बाग में उड़न सिख मिल्खा सिंह के नाम पर हॉकी स्टेडियम विकसित किया गया है।
- फूसगढ़ में मल्टीपर्पज हॉल का निर्माण कर उसमें बैडमिंटन व टेनिस खेल की सुविधाएं दी जाएंगी।
- कैलाश गांव के साथ लगती एक जगह पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का हॉकी स्टेडियम बनेगा।
- गांव दाहा में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बनेगा।
- सेक्टर-9 के मैदान को क्रिकेट के लिए तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed