{"_id":"6940725454e3c1ed4c0cc92c","slug":"mukesh-was-honored-for-winning-a-medal-in-bodybuilding-karnal-news-c-18-knl1018-802203-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बॉडी बिल्डिंग में पदक जीतने पर मुकेश को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बॉडी बिल्डिंग में पदक जीतने पर मुकेश को किया सम्मानित
Tue, 16 Dec 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
बॉडी बिल्डिंग में पदक जीतने पर मुकेश को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शहर के महाराणा प्रताप भवन में राजपूत समाज की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में मिस्टर इंडिया मुकेश राणा को सम्मानित किया गया। उन्हें बॉडी बिल्डिंग में पदक जीत देशभर में समाज का नाम रोशन करने पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों ने सम्मान प्रतीक भेंटकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुकेश राणा ने युवाओं को प्रेरणा दी और कहा कि सही दिशा व दशा में किया गया प्रयास विफल नहीं जाता। वक्ताओं ने कहा कि मुकेश ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने न केवल राजपूत समाज का बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। मिस्टर इंडिया बनने पर सम्मानित होने के बाद मुकेश राणा ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि उनके परिवार, गुरुओं और पूरे राजपूत समाज का है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। समारोह में मौजूद नेताओं ने युवाओं से मुकेश राणा को अपना आदर्श मानकर खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। संवाद