{"_id":"65f4b718cd7b36582a002a4a","slug":"mp-bhatia-danced-with-the-partymen-on-the-beat-of-drum-karnal-news-c-18-knl1008-348361-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ढोल की थाप पर पार्टीजनों संग थिरके सांसद भाटिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ढोल की थाप पर पार्टीजनों संग थिरके सांसद भाटिया
Sat, 16 Mar 2024 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 16 Mar 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। टिकट कटने की चिंता छोड़कर सांसद संजय भाटिया ने विधायक हरविंद्र कल्याण, राम कुमार कश्यप और जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा आदि नेताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को टिकट दिए जाने की खुशी में जमकर गुलाल उड़ाया और ढोल की थाप पर मैं मनोहर लाल बोल रहा हूं...आदि सियासी गीतों की धुनों पर जमकर थिरके।
चेहरों पर छाई खुशी से मनोहर लाल को संदेश दिया कि वह उन्हें चुनाव लड़ाने को पूरी तरह तैयार हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल 19 मार्च को करनाल आ सकते हैं। मनोहर लाल के मुख्यमंत्री पद और करनाल विधान सभा सदस्य पद से त्यागपत्र देने के बाद मनोहर लाल को तो करनाल से लोक सभा सीट से टिकट दे दिया गया।
संजय भाटिया मौजूदा सांसद हैं, जिनका टिकट देश में दूसरी सबसे बड़ी जीत के बावजूद काट दिया गया, उन्हें अभी तक कोई जिम्मेदारी नहीं मिल सकी है। यही कारण था कि सामान्य लोगों के साथ साथ भाजपा कार्यकर्ताओं को भी ये आशंका थी कि कहीं न कहीं, संजय भाटिया के मन में असमंजस की स्थिति जरूर बनी होगी लेकिन शुक्रवार को संजय भाटिया जब भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में बुलाई गई जिलास्तरीय पदाधिकारियों की बैठक में पहुंचे तो कार्यकर्ताओं की ये दुविधा भी दूर हो गई।
विज्ञापन
संजय भाटिया ने इस बात पर खुशी जाहिर की कि उनके स्थान पर मनोहर लाल जैसे सफेद कपड़ों में सियासी संत माने जाने वाले ईमानदार राजनीतिज्ञ को टिकट दिया गया है। पार्टी के निर्णय को अच्छा बताते हुए कहा कि करनाल को अब उनसे भी अच्छा सांसद मिलेगा। इसके साथ ही वह सभी कार्यकर्ताओं के साथ ढोल की थापों व मैं मनोहर लाल बोल हूं। जो राम को लाए, हम उनको लाएंगे आदि गीतों पर गुलाल और फूलों की होली खेलते हुए जमकर थिरके।
सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में मनोहर लाल को चुनाव लड़ाकर भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। इस मौके भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा,घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण, विधायक राम कुमार कश्यप, निवर्तमान मेयर रेणू बाला गुप्ता, पूर्व विधायक भगवान दास कबीरपंथी, सरदार बक्शीश सिंह, संजय बठला, ईलम सिंह, ब्रज गुप्ता,निर्मला बैरागी, जगमोहन आनंद, शशि पाल मैहता, भारत भूषण जुआल, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मीना चौहान, जिला महामंत्री सुनील गोयल आदि मौजूद रहे।