फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mothers will observe Sakat Chauth fast today for the long life of their sons.

Karnal News: पुत्र की लंबी आयु के लिए माताएं आज रखेंगी सकट चौथ व्रत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Mothers will observe Sakat Chauth fast today for the long life of their sons.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। माघ माह के कृष्णपक्ष की चतुर्थी व सकट चौथ व्रत मंगलवार को है। इस दिन माताएं अपने पुत्र की लंबी आयु के लिए श्रीगणेश का उपवास रखती हैं। इसके लिए माताओं ने बाजार से गणेश भगवान की प्रतिभा व अन्य सामान की खरीदारी भी कर ली हैं। माताएं शुभ मुहूर्त में कथा सुनेंगी और शाम को विधिपूर्वक व्रत का पारण करेंगी।

ज्योतिषाचार्य मांगेराम शास्त्री और विनोद शास्त्री ने कहा कि इस व्रत को सकट चौथ या तिलकुट व्रत भी कहा जाता है। यह व्रत हर साल माघ माह के कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। सकट चौथ का व्रत विशेष रूप से माताएं पुत्र की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और सभी कष्टों से रक्षा के लिए रखती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह व्रत करने से गणेश भगवान प्रसन्न होते हैं और भक्तों के विघ्न दूर कर उनकी हर मनोकामना पूर्ण करते हैं। इस दिन विधिपूर्वक पूजा, उपवास करने के साथ सकट चौथ की कथा को सुनना और कहना चाहिए। बिना कथा के व्रत अधूरा रहता है।
विज्ञापन

- पूरा दिन ही कथा श्रवण के लिए शुभ

ज्योतिषों के अनुसार, इस दिन माताएं पुत्र की लंबी आयु की कामना करते हुए पूरा दिन व्रत करती हैं और दोपहर बाद कथा सुनती हैं। इस साल पूरा दिन ही कथा सुनने व कहने के लिए शुभ है। इसलिए माताएं किसी भी समय कथा सुनकर शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण कर सकती हैं। इस दिन श्रद्धानुसार तिल के लड्डू, फल आदि का दान करना चाहिए क्योंकि तिल के लड्डू व मोदक गणेश भगवान के प्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed