फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mother is sitting in the form of Chandi on the hill of Shivalik

Karnal News: शिवालिक की पहाड़ी पर चंडी रूप में विराजमान है मां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Mother is sitting in the form of Chandi on the hill of Shivalik
बिलासपुर के गांव भगवानपुर में शिवालिक की पहाड़ी पर 150 मीटर ऊंचाई पर बना प्राचीन मंत्रा देवी मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है। जहां नवरात्रि के अवसर पर हरियाणा सहित पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश से श्रद्धालु पहुंच रहे है। मंदिर में मां चंडी रूप में विराजमान है। मंदिर समिति के पदाधिकारियों की माने तो यहां माता मंत्रा देवी का विश्राम स्थल है। बता दें कि मंदिर की स्थापना को लेकर कोई निश्चित तिथि ज्ञात नहीं है। नवरात्रि पर दो दशक से मंदिर परिसर से लेकर गांव में मेले-सा माहौल लग जाता है।
विज्ञापन



श्री माता मंत्रा देवी मंदिर समिति के प्रधान डॉ. बरखा राम ने बताया कि मंदिर परिसर में 25 वर्षों से नवरात्र के अवसर पर अष्टमी को भंडारा लग रहा है। भंडारे की शुरुआत में एक हजार लोग थे, पर बीते एक दशक से अष्टमी के भंडारे में करीब पांच हजार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस बार भी अष्टमी पर भंडारा होगा। इसमें क्विंटलों खाद्य व पेय सामग्री लगेगी। इन पर आने वाला सारा खर्च मंदिर समिति सहित गांव के लोग और श्रद्धालु मिलकर करते हैं। इस बार पहले नवरात्र से मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत कथा भी चल रही है। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचकर कथा व भजनों का आनंद उठा रहे हैं।
विज्ञापन


मंदिर में लगातार 21 वर्षों से देसी घी की अखंड ज्योति जल रही है। अखंड ज्योति सहित मंदिर परिसर में माता मंत्रा देवी, ललिता देवी, भगवान शिव व हनुमान मंदिर के सेवा व पूजन कार्यों में पुजारी लगे हैं। मंदिर के रास्ते ध्यानु भगत का मंदिर भी है। प्रधान डॉ. बरखाराम ने बताया कि अष्टमी पर भंडारे से पूर्व यहां कन्या पूजन भी विशेष अंदाज में होता है। मंदिर में जितनी भी कन्याएं पहुंचती हैं, उनका बैंड बाजे के साथ स्वागत व पूजन होता है। उन्हें भोजन कराने के साथ चुनरी व अन्य उपहार भी दिए जाते हैं। इस तरह करीब 150 कन्याओं का पूजन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed