फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mother got minor daughter married, father gave complaint

Karnal News: मां ने कराई नाबालिग बेटी की शादी, पिता ने दी शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 03:04 AM IST
विज्ञापन
Mother got minor daughter married, father gave complaint
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शहर की एक कॉलोनी निवासी एक नाबालिग लड़की की शादी उसकी मां ने बीती 17 अप्रैल को पानीपत निवासी युवक के साथ शादी करवा दी। जब इस बात का पता लड़की के पिता को चला तो इसकी शिकायत बाल कल्याण समिति को दी। समिति ने बाल विवाह निषेध अधिकारी को इसकी सूचना दी। इसके बाद लड़की की मां से उसकी उम्र के दस्तावेज मांगे गए हैं, जिससे तय किया जा सके कि लड़की नाबालिग या बालिग। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जिला महिला एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी सविता राणा ने बताया कि सीडब्ल्यूसी के माध्यम से बाल विवाह की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह टीम सहित मौके पर पहुंचीं। जहां अभिभावकों ने बताया कि उनकी लड़की अपने मामा के घर गई है। टीम ने सख्ती से पूछा तो शादी की बात बता दी। पिता ने बताया कि वह और पत्नी मनमुटाव के चलते अलग हो गए हैं। इस शादी से उसकी दो बेटियां हैं। पत्नी ने दूसरा विवाह कर लिया। दूसरी शादी से उसे दो बेटे हैं। पत्नी ने बड़ी बेटी की शादी करवा दी है। जिसकी उम्र महज 15 साल है।
विज्ञापन

बेटी ने किया पिता को फोन
पिता की शिकायत के आधार पर दोनों पक्षों को लड़का एवं लड़की के उम्र के दस्तावेज पेश करने के लिए कहा गया। उन्हें महिला थाना स्थित जिला महिला एवं बाल विवाह निषेध विभाग के कार्यालय में बुलाया गया है। लड़की नाबालिग पाई जाती है तो पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया जाएगा। नाबालिग के पिता ने बताया कि उसे बेटी का कॉल आया था। उसने बताया कि मां ने 17 अप्रैल को उसकी जबरदस्ती शादी करा दी है, वह वहां नहीं रहता चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed