फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mother dies in accident, child injured

हादसे में मां की मौत, बच्चा घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Mother dies in accident, child injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम की ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक पर सवार एक परिवार को साइड मार दी। जिससे एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज के शव गृह में भिजवा दिया है। वहीं ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

राम नगर निवासी कमल ने शहर थाना पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करता है। 14 नवंबर को वह अपनी 24 वर्षीय पत्नी सविता और एक वर्षीय बच्चे प्रिंस व दो वर्षीय मंयक के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर से सफीदों के लिए करीब एक बजे दोपहर को चले थे। उसका बड़ा बेटा बीच में बैठा था और छोटे बेटे को उसकी पत्नी ने गोद में लिया था। जब वे करीब दो बजे शिवाजी कॉलोनी हांसी रोड करनाल गेट के सामने पहुंचे तो उनके पीछे ट्रैक्टर-ट्राली आ रही थी। इसी दौरान उसने ट्राली से साइड मार दी। ट्रैक्टर-ट्राली पर नगर निगम लिखा था। साइड लगते ही वह अपने परिवार सहित सड़क पर जा गिरा और उसकी पत्नी ट्राली की साइड व बेटे प्रिंस को सड़क पर गिरने के कारण चोटें लगी। वह ऑटो में अपनी पत्नी और बच्चे को एक निजी अस्पताल में ले गया। जहां पर उसकी पत्नी की मौत हो गई और बेटे को रेफर कर दिया। शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed