{"_id":"65dfa5eac009c66d5f0b8338","slug":"mother-and-son-were-beaten-and-injured-karnal-news-c-18-knl1008-336922-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मां-बेटे से मारपीट कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मां-बेटे से मारपीट कर किया घायल
विज्ञापन
मधुबन। अमृतपुर खुर्द गांव में एक महिला व उसके बेटे के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मारपीट में मां-बेटा घायल हो गए।
अमृतपुर खुर्द गांव निवासी कृष्णा ने घरौंडा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 फरवरी की शाम लगभग पांच बजे उसका बेटा अजय अपनी रेहड़ी पर कार्य कर रहा था। उसी दौरान गांव के एक युवक ने उसके बेटे अजय के साथ मारपीट की। जब उसने बचाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की। कुछ समय के बाद आरोपी गांव के मंदिर से त्रिशूल लेकर उनके घर के अंदर आ गया और त्रिशूल से उसके बेटे अजय पर वार किया। बाद में परिवार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। उसके बड़े बेटे महेंद्र ने डायल 112 पर फोन किया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। संवाद