फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   mother and son died on road accident, one injured

पोते से दवा दिलाकर घर जा रही दादी व चाचा को कार ने मारी टक्कर, दादी चाचा की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
mother and son died on road accident, one injured
पोते को दवा दिलाकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला और उसके बेटे की बाइक को एक कार ने टक्कर मार दी। जिससे महिला और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई तथा चार साल का पोता गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा कैथल रोड पर गांव मरदानखेड़ी के समीप हुआ। घायल पोते को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है। असंध थाना पुलिस ने पिकअप गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मंगलवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

खेड़ीसर्फअली निवासी (58) वर्षीय हरबंस कौर बेटे संदीप (21) के साथ बाइक पर सोमवार सुबह 4 वर्षीय पोते सुख को लूज मोशन की दवा दिलाने असंध आई थी। पोते को दवा दिलाकर जब मरदानखेड़ी के समीप पहुंचे सामने से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही संदीप सड़क पर गिर गया और हरबंस कौर पोते समेत झाड़ियों में गिर गई। तीनों को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने महिला हरबंस व संदीप को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर मां हुई बेहोश
मृतक हरबंस कौर के दो बेटे थे। बड़ा बेटा बलविंद्र और छोटा संदीप जो कि अविवाहित था। हरबंस कौर अपने बड़े बेटे बलविंद्र के बेटे सुख को दवा दिलाने जा रही थी। जब इस हादसे की सूचना सुख की मां पिंकी को मिली तो वह बेहोश हो गई। घर में मातम छा गया। सभी परिजन असंध की और दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले वर्ष हादसे में 304 की गई जान
सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले वर्ष 2020 में 571 सड़क हादसे हुए हैं। जिनमें 304 लोगों की मौत हुई। जबकि 450 से ज्यादा लोग घायल हुए। ज्यादातर सड़क हादसे दो पहिया वाहनों के साथ होते हैं। लेकिन इस ओर प्रशासन का ध्यान नहीं है सिर्फ खानापूर्ति के लिए बैठक की जाती हैं।

गांव मरदानाखेड़ी के समीप बाइक सवार एक महिला, उसके बेटे व पोते को कार ने टक्कर मार दी है। जिसमें महिला और उसके बेटे की मौत हो गई और पोते ही हालत गंभीर है। मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अमित शर्मा, असंध थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed