फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   More votes for NOTA than JJP in Karnal seat

Karnal News: करनाल सीट पर जजपा से ज्यादा नोटा को वोट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
More votes for NOTA than JJP in Karnal seat
- सभी पांचों सीटों पर 55 में से 22 प्रत्याशियों को नोटा से भी कम वोट मिले
विज्ञापन


- सबसे ज्यादा करनाल में आठ तो इंद्री में एक प्रत्याशी नोटा से भी पीछे



माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। हरियाणा विधानसभा चुनाव में जिले में करनाल विधानसभा सीट ऐसी है, जहां पर नोटा को जजपा प्रत्याशी से भी अधिक वोट मिले हैं। नोटा को कुल 851 वोट मिले। जबकि जजपा के जितेंद्र महज 269 वोट ही ले पाए। इसी तरह जिले में 40 फीसदी प्रत्याशी ऐसे हैं, जो नोटा से भी हारे हैं। 55 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे, इनमें से 22 को नोटा से भी कम वोट मिले हैं। यानी 22 प्रत्याशी ऐसे हैं, जो जनता की पसंद के नहीं थे।

करनाल विस सीट की ही बात करें तो यहां पर 12 प्रत्याशी मैदान में थे, नोटा यहां पर पांचवें नंबर पर रहा है। यानी आठ प्रत्याशियों को इनसे कम वोट मिले हैं, इनमें जजपा प्रत्याशी छठे नंबर पर, राष्ट्रीय गरीब दल के प्रदीप नौवें और अकाली दल के हरदीप सिंह 55 वोट से 10वें स्थान पर रहे। इसी तरह नीलोखेड़ी में 15 प्रत्याशी मैदान में थे, यहां नोटा नौवें स्थान पर है, राष्ट्रीय गरीब दल के दीपक कुमार समेत सात प्रत्याशी नोटा से भी कम वोट ले पाए। इसी तरह असंध में 14 प्रत्याशी मैदान में थे, नोटा 12वें पायदान पर है, केवल तीन निर्दलीय ही कम वोट ले पाए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा घरौंडा में आठ प्रत्याशी मैदान में थे और नोटा सातवें नंबर पर है। वहीं इंद्री में छह प्रत्याशी मैदान में थे और नोटा छठे नंबर पर है। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के संजय कुमार 200 वोट से नोटा से नीचे हैं। नोटा को यहां 425 वोट मिले हैं। सबसे कम असंध में नोटा को 305 वोट मिले और करनाल में सबसे ज्यादा 851 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन






किस विधानसभा क्षेत्र में नोटा कितने स्थान पर रहा

विस क्षेत्र
वोट
स्थान
कुल प्रत्याशी

करनाल
851 5वां
12

इंद्री
425 6वां
06

घरौंडा
432 7वां
08

नीलोखेड़ी
343 9वां
15

असंध
305 12वां
14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed