Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   More than 500 police personnel will be deployed for security during Diwali.

Karnal News: दिवाली पर सुरक्षा में तैनात रहेंगे 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
More than 500 police personnel will be deployed for security during Diwali.
करनाल। दिवाली पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ और सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ने वाली गतिविधियों के बीच सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन ने व्यवस्था का खाका बना लिया है। जिले में आठ नवंबर को सभी थाना क्षेत्रों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी विशेष ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

जिलाधीश डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 16 और 17 के तहत आदेश जारी कर विभिन्न थाना क्षेत्रों में अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं कार्यकारी मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी है। सभी उपमंडल मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में कानून एवं शांति व्यवस्था के ओवरऑल इंचार्ज होंगे। नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट को निर्धारित थाना क्षेत्रों में उपस्थित रहकर स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य और अग्निशमन सेवाओं को भी रखा अलर्ट
किसी आपात स्थिति में राहत पहुंचाने के लिए सिविल सर्जन को निर्धारित स्थानों पर एंबुलेंस, जरूरी दवाइयां और स्वास्थ्यकर्मी तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। दमकल केंद्र अधिकारी को भी आवश्यक स्टाफ के साथ दमकल गाड़ियों की समय पर तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया है। प्रशासन का उद्देश्य त्योहार के दौरान बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा के साथ यातायात व आपात सेवाओं को भी सुचारु रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनाल में नायब तहसीलदार की तैनाती
करनाल शहर थाना क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार करनाल, सेक्टर-32/33 थाना क्षेत्र के लिए कार्यकारी अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मंडल नंबर-2, रामनगर थाना क्षेत्र के लिए कार्यकारी अभियंता पंचायती राज, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के लिए कार्यकारी अभियंता जिला परिषद ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

सदर थाना क्षेत्र के लिए कार्यकारी अभियंता सीएडीए, इंद्री थाना क्षेत्र के लिए तहसीलदार इंद्री, घरौंडा थाना क्षेत्र के लिए तहसीलदार घरौंडा, मूनक थाना क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार बल्ला, निसिंग थाना क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार निसिंग, असंध थाना क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार असंध, निगदू थाना क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार निगदू, नीलोखेड़ी थाना क्षेत्र के लिए सचिव नगर पालिका नीलोखेड़ी, तरावड़ी थाना क्षेत्र के लिए सचिव नगर पालिका तरावड़ी, मधुबन थाना क्षेत्र के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी घरौंडा, कुंजपुरा थाना क्षेत्र के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी इंद्री को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed