फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Monu's body reached home after 24 days from America

Karnal News: अमेरिका से 24 दिन बाद घर पहुंचा मोनू का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
Monu's body reached home after 24 days from America
- ड्यूटी से घर लौटते समय गोली मारकर की थी हत्या
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। अमेरिका से मोनू वर्मा का शव 24 दिन बाद मंगलवार को निसिंग स्थित घर पहुंचा और उसका अंतिम संस्कार किया गया। मोनू की 12 जुलाई की रात को अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मोनू को परिजनों ने 35 लाख रुपये कर्ज लेकर डॉन्की के जरिये अमेरिका भेजा था। वहां मोनू नौकरी करता था। 12 जुलाई को जब वह काम से घर लौट रहा था तो उसी दौरान कुछ लोगों ने उसे गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

परिवार के सदस्यों ने प्रशासन से उसका शव भारत लाने की गुहार लगाई थी। मोनू का शव निसिंग पहुंचने पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मोनू के पिता पवन ने बताया कि अमेरिका में रह रहे भारतीयों की मदद से बेटे का शव निसिंग आ सका है। अंतिम संस्कार में भाजपा नेता जनक पोपली, पार्षद लब्बू, रामकुमार, रिंकू, अनिल शर्मा, पूर्व एमसी शिवकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed