फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Monsoon winds from Bay of Bengal can provide relief

Karnal News: बंगाल की खाड़ी से आई मानसूनी हवाएं दे सकती हैं राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
Monsoon winds from Bay of Bengal can provide relief
- कल से बारिश की संभावना, तेज हवाएं चलने के कारण गिरेगा तापमान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। आगामी दो-तीन दिनों तक मानसूनी गतिविधियां कमजोर रहने की संभावना है लेकिन पंजाब के ऊपर एक और साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से बंगाल की खाड़ी की तरफ से मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ सकती है। जिसके कारण राज्य में ज्यादातर स्थानों पर सात से नौ अगस्त के बीच हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं चलने के कारण तापमान में हल्की गिरावट रहने की संभावना है।
पिछले तीन दिनों से लगातार मौसम खुश्क है, तापमान भी बढ़ा हुआ है। उमस से लोग बेहाल हैं लेकिन सोमवार को हवाएं चलते रहने और आसमान पर बीच-बीच में काले बादल छाने के कारण गर्मी से कुछ राहत रही। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) में सोमवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो रविवार को 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 26.5 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

तापमान में आएगी गिरावट
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ.मदन खीचड़ के अनुसार एक जून से दो अगस्त तक राज्यभर में 162.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जो सामान्य से 25 प्रतिशत कम है। सात अगस्त से राज्य में कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है परंतु पंजाब के ऊपर एक और साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से बंगाल की खाड़ी की तरफ से मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। जिससे हरियाणा में ज्यादातर स्थानों पर बारिश हो सकती है। जिससे दिन के तापमान में गिरावट रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed