फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Monsoon will remain weak for three days, will become active from 28th

Karnal News: तीन दिन तक कमजोर रहेगा मानसून, 28 से होगा सक्रिय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Monsoon will remain weak for three days, will become active from 28th
करनाल। मानसून तीन दिन कमजोर रहेगा। कहीं-कहीं हल्की बारिश की ही संभावना है। हालांकि 28 जुलाई से मानसून के फिर सक्रिय होने की संभावना है। बुधवार को दिनभर बादल तो छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि 26 जुलाई तक मौसम खुश्क रह सकता है। कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून की उत्तरी सीमा फिरोजपुर, करनाल, मेरठ, वाराणसी, दीघा से होती हुई उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ रही है। इससे मानसून की सक्रियता में थोड़ी कमी आने की संभावना है। हरियाणा राज्य में 26 जुलाई तक बारिश में कमी रहेगी। 28 जुलाई से राज्य में तेज बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

सीएसएसआरआई की जिला मौसम वेधशाला में बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed