फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Monsoon activity will increase from 14

Karnal News: 14 से बढ़ेगी मानसून की सक्रियता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 03:25 AM IST
विज्ञापन
Monsoon activity will increase from 14
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। वीरवार को काली घटाएं तो घिरीं लेकिन बूंदाबांदी ही हुई। दिनभर बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई, जिसके कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली। शुक्रवार को मौसम का मिजाज खुश्क रह सकता है, बिखरे हुए बादलों से कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है।

वीरवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। दो बार मौसम विशेषज्ञों ने भी गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया लेकिन अपेक्षाकृत बारिश नहीं हो सकी। सीएसएसआरआई की जिला मौसम वेधशाला में वीरवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, ये बुधवार से चार डिग्री सेल्सियस कम है, न्यूनतम तापमान भी 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो 2.2 डिग्री सेल्सियस कम है। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ.मदन खीचड़ ने बताया कि पिछले चार दिनों से मानसून टर्फ़ उत्तर की तरफ बने रहने के कारण दक्षिण पश्चिम मानसून राज्य में सक्रिय है, ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है लेकिन अब भी मानसून टर्फ़ की उत्तरी सीमा सूरतगढ़, भिवानी, अलीगढ़, बांदा, डाल्टागंज, दीघा से होता हुआ उत्तरपूर्व बंगाल की खाड़ी तक बन चुकी है, जिससे बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली मानसूनी हवाएं राज्य की तरफ लगातार आने की संभावना है। इससे राज्य में 15 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। मानसूनी हवाओं की सक्रियता से 11 से 13 जुलाई तक राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरजचमक के साथ बारिश होने की संभावना है लेकिन 14 व 15 जुलाई को राज्य के उत्तरी जिलों में ज्यादातर स्थानों पर हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed