फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Moisture became a hindrance in wheat purchase, farmers busy in drying

Karnal News: नमी बनी गेहूं खरीद में बाधा, सुखाने में जुटे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Moisture became a hindrance in wheat purchase, farmers busy in drying
- अब तक जिले में हुई 2.15 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक और 1.45 लाख टन खरीद, उठान जारी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिले की अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों पर गेहूं की आवक लगातार बढ़ती जा रही है जबकि बारिश की वजह से आई नमी खरीद में बाधा बनी है। इस वजह से किसान मंडी में गेहूं सुखाने में जुटे हैं। अब तक जिले भर की 23 अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों पर 2.15 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा गेहूं की आवक हो चुकी है, वहीं 1.45 लाख मीट्रिक टन खरीद भी हो चुकी है।
हालांकि गेहूं उठान भी जारी है। सिर्फ रविवार की बात करें तो एक दिन में 54534 मीट्रिक टन गेहूं आया है। गौरतलब है कि पिछले साल जिले में 7.77 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई थी। इस हिसाब से अब तक करीब 30 प्रतिशत आवक हुई है। ये फसल करीब 18753 किसानों की है। शनिवार शाम तक करीब 30347 मीट्रिक टन धान का उठान भी हो चुका है।
विज्ञापन

अधिकारियों के रिकॉर्ड के अनुसार असंध में सबसे ज्यादा करीब 35 हजार, निसिंग में 33 हजार से ज्यादा, करनाल में 30 हजार, घरौंडा में 28 हजार मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। जबकि 11 खरीद केंद्रों पर अब तक आवक नहीं हो पाई है। जबकि करनाल मंडी से 13072 मीट्रिक टन तो घरौंडा मंडी से 1455 मीट्रिक टन गेहूं का ही उठान हो सका है। खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 95907 मीट्रिक टन और हैफेड द्वारा 45053 मीट्रिक टन, हरियाणा वेयर हाउसिंग द्वारा 3911 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिछले दो दिन की बारिश में खुले में रखा गेहूं नमी पकड़ चुका है। इसलिए किसान दिन भर गेहूं के ढेरों को खोलकर सुखाने का प्रयास कर रहे हैं। नमी देखकर खरीद एजेंसी भी खरीद से पीछे हट जाती हैं। रविवार को भी मंडी में गेहूं की आवक फुल रहने से मंडी गेहूं से भरी दिखाई दी। अब सोमवार से सूखे गेहूं की खरीद शुरू हो सकती है।


सरकारी एजेंसी की ओर से गेहूं खरीद भी की जा रही है और विभाग की ओर से गेहूं का उठान भी हो रहा है। किसानों को परेशानी न आए इसलिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों से अपील है कि वे क्रम अनुसार ही मंडी में फसल लेकर आएं ताकि उनको फसल बेचने में परेशानी न आए।
- अनिल कुमार, डीएफएससी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed