फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Modi, Rahul has more chance

मोदी से ज्यादा राहुल ने दिया मौका

Wed, 09 Oct 2013 11:44 PM IST
अमर उजाला, कैथ्ाल
अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Wed, 09 Oct 2013 11:44 PM IST
विज्ञापन
Modi, Rahul has more chance
कैथ्ाल के गुहला-चीका में राज्यसभा सांसद चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि दागी नेताओं संबंधी पेश हुए अध्यादेश को लेकर राहुल ने आम जनता की आवाज को उठाया है।
विज्ञापन


आज देश में युवाओं को मौका देने की जरूरत है क्योंकि देश के भविष्य को युवा पीढ़ी भलीभांति संजोने का काम कर सकती है। राहुल गांधी के नेतृत्व में युवाओं को अधिक से अधिक मौका दिया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष के पद बारे पूछे गए सवाल के जवाब में बीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश के प्रभारी शकील अहमद की ओर से यह बयान दिया गया है कि जब तक हाईकमान किसी को प्रदेशाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी नहीं सौंपते तब तक फूलचंद मुलाना ही कार्यकारी अध्यक्ष बने रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हाेंने कहा कि बीरेंद्र सिंह किसी के स्तुतिगान के लिए नहीं बना है। मुझे राजनेता बनाने में जनता का सहयोग है और मैं इनके साथ हो रहे अन्याय की आवाज को बुलंद करने का काम करता रहूंगा इससेे पहले राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताआें की बैठक को भी महावीर दल के सभागार में संबोधित किया।

उन्हाेंने कार्यकर्ताआें को कहा कि लगभग एक वर्ष का समय चुनावों में बचा है। कार्यकर्ताआें को संगठित होकर चुनाव की तैयारियों में लग जाना चाहिए।

सांसद ने हाल ही में हुई जींद रैली में पहुंचने पर कार्यकर्ताआें का आभार जताया वहीं कार्यकर्ताआें ने सांसद को विश्वास दिलाया कि आगे भी जो रणनीति तैयार करके वे उन्हें निर्देश देंगे वे उसका पालन करेंगे।


इस मौके पर धर्मपाल शर्मा, रामकुमार शर्मा, विनोद सिंगला, डा. ओमता राम वाल्मीकि, तेजपाल, अमरजीत सीड़ा, मलकीत, रणधीर बलबेहड़ा, वीरेंद्र बलबेहड़ा, जग्गू खान, ईश्वर सीड़ा, मुख्तयार सरपंच, पोला खान, मनिंद्र सरपंच, रामफल शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed