{"_id":"6334b19bba40507b220ce98d","slug":"models-will-go-to-japan-by-giving-better-ideas-karnal-news-knl1227379169","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर आइडिया देकर बनाएंगे मॉडल तो जाएंगे जापान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर आइडिया देकर बनाएंगे मॉडल तो जाएंगे जापान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। एक बेहतर आइडिया विद्यार्थियों की जिंदगी बदल सकता है। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना के तहत विद्यार्थियों को जहां नकद पुरस्कार मिलेगा। वहीं विद्यार्थी व शिक्षक को जापान की यात्रा का अवसर भी मिलेगा।
योजना के तहत छठी से 10वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। 30 सितंबर तक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना में विद्यार्थी कोई भी नया और रचनात्मक आइडिया भेज सकते हैं। आइडिया का चयन उसकी नवीनता, व्यवहारिकता, सामाजिक उपयोगिता, पर्यावरण की अनुकूलता और वर्तमान तकनीक से बेहतरी के आधार पर होगा। इसके बाद चयनित विद्यार्थी को मॉडल और अन्य वैज्ञानिक आविष्कारों के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। सरकार की ओर से उसके खाते में 10 हजार रुपये नए मॉडल बनाने के लिए डाले जाएंगे। इसके बाद राज्य स्तरीय प्रदर्शनी व प्रोजेक्ट प्रतियोगिता से 10 हजार में से एक हजार विद्यार्थियों का चयन होगा। शीर्ष 60 नए आइडिया वाले मॉडल का प्रदर्शन राष्ट्रपति भवन में किया जाएगा। राष्ट्रपति द्वारा उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही सकुरा एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत विद्यार्थी को जापान भी लेजाया जाएगा।
ऑनलाइन भेज सकते हैं तीन से पांच आइडिया
विद्यार्थी अपने तीन से पांच आइडिया ऑनलाइन भेज सकते हैं। विद्यार्थी विभाग के ऑनलाइन पोर्टल ई-एमआईएएस के वेब लिंक इंस्पायर्ड अवार्ड्स-डीएसटी डॉट जीओवी डॉट इन पर पंजीकरण कर आइडिया भेज सकते हैं। एक स्कूल तीन से पांच आइडिया ऑनलाइन भेज सकता है।
विज्ञापन
क्या है इंस्पायर योजना
जिला विज्ञान विशेषज्ञ (डीएसएस) दीपक वर्मा ने बताया कि इंस्पायर अवॉर्ड विद्यार्थियों के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में नवाचारी प्रोत्साहन के लिए दिया जाता है। इसमें पुरस्कार के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित प्रतिभागियों के मॉडल को आईआईटी व एनटीए जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के तकनीकी सहयोग और मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में दिखाया जाता है। कार्यक्रम स्कूलों के सृजनात्मक सोच वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को राष्ट्र स्तरीय मंच प्रदान करता है। इसके तहत करीब 30 लाख युवाओं में विज्ञान के प्रति कार्य, वैज्ञानिक शोध और विज्ञान सीखने में मनोरंजन जैसी विधाओं का विकास कराया जाता है।