फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   MLA Choudhary talks to SP in case of robbery from financier

Karnal News: फाइनेंसर से लूट के मामले में विधायक चौधरी ने एसपी से की बात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 02:59 AM IST
विज्ञापन
MLA Choudhary talks to SP in case of robbery from financier
बराड़ा। हरगोबिंदपुरा कॉलोनी में बीती रात गन प्वाइंट पर फाइनेंस से हुई लूट मामले में पुलिस के हाथ खाली है। रविवरा को फाइनेंसर के घर हलका मुलाना विधायक वरुण चौधरी पहुंचे और परिवार को जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने मौके पर अंबाला एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा से बात करते हुए मामले को गंभीरता से सुलझाने की अपील की।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि मामले की जांच सीआईए को सौंप दी है और जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा। विधायक ने एसपी को बराड़ा में पुलिस स्टाफ बढ़ाने की भी मांग की। वहीं पत्रकारों से बातचीत में विधायक ने कहा कि बराड़ा और साथ के लगते गावों में हर दिन चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। अपराधों को रोकने में पुलिस नाकाम है। उन्होंने विरोध किया था कि थाना बराड़ा से बाहर नहीं जाना चाहिए, लेकिन फिर भी थाने को बराड़ा से बाहर शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन

------

सीआईए की टीम ने जुटाए सुराग, स्थानीय लोगों से की पूछताछ

शिकायतकर्ता फाइनेंसर कमलजीत ने बताया कि बीती शाम वह बाजार से अपने घर आया और उसकी पत्नी दरवाजे पर खड़ी थी। रात 8 बजे एक इनोवा गाड़ी उनके घर के पास आकर रूकी। पहले इनोवा गाड़ी में से तीन युवक उतरे और उसकी पत्नी से कमलजीत के बारे में पूछा। उसकी पत्नी ने कहा कि कमलजीत घर नहीं है। इतने में नकाबपोश बदमाश भीतर आ गए। उसके अलावा परिवार को गन प्वाइंट पर बंधक बना लिया। विरोध करने पर मारपीट भी की। ऐसे में बदमाश काउंटर में रखे 6 लाख रुपये, सोने का कड़ा, अंगूठी और फोन लेकर फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह ब्याज पर पैसे देता है। उसके दो लड़के व लड़की फ्रांस में रहते हैं। हिमाचल से उनका साला रूपेंद्र सिंह अपने भतीजे को विदेश भेजने के लिए शनिवार सुबह उसे 6 लाख रुपये देकर गया था, जो उसने काउंटर के दराज में रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस कर रही जांच : गुलशन कुमार

इस मामले में बराड़ा थाना प्रभारी गुलशन कुमार का कहना है कि पुलिस टीम में मामले की जांच में जुटी है। क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed