{"_id":"5f5bd9658ebc3e615430aba2","slug":"missing-woman-s-dead-body-suspected-of-murder-karnal-news-knl43802064","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता महिला का जंगल मे मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता महिला का जंगल मे मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दिन पूर्व पशु चराने गयी महिला का शव जंगल में एक गड्ढे से बरामद किया गया है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। महिला के सिर पर चोट और गले पर मिले निशान के बाद परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि उनका कहना है कि किसी से उनकी कोई दुश्मनी नहीं थी।
जानकारी अनुसार शहर के वार्ड-10 की रहने वाली 63 वर्षीय तारो बाई गुरुवार दोपहर अपने भतीजे श्यामदास के साथ पशुओं को चराने के लिए जंगल में गई थी। शाम होने पर भी महिला घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने महिला की तलाश शुरू कर दी। देर रात तक महिला का पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। परिजनों की खोजबीन के दौरान ही शुक्रवार की सुबह महिला का शव हैफेड गोदाम के पीछे जंगल में एक गड्ढे से मिला, जो पानी में डूबा हुआ था। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस ने महिला के शव को पानी से बाहर निकाला तो महिला के सिर पर चोट और गले पर परने से दबाने के निशान थे। मामले में इंद्री थाना प्रभारी सतपाल सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
पुलिस के लिए हत्या की वजह ढूंढना चुनौती
परिजनों का कहना है कि जिस पानी में महिला का शव मिला है वह इतना गहरा नहीं है कि उसमें डूब जाने से किसी की मौत हो जाए। इसके अलावा महिला के सिर पर चोट और गले पर परने से दबाने के भी निशान है। परिजनों ने आशंका जताई है कि अज्ञात ने महिला की हत्या करने के बाद उसके शव को पानी में डुबो दिया, ताकि किसी को हत्या के कारणों का पता ना चल सके। ऐसे में पुलिस के लिए हत्या की वजह ढूंढना चुनौती है।
विज्ञापन
भतीजे से पुलिस कर सकती है पूछताछ
महिला के परिजन सोहनलाल का कहना है कि गुरुवार देर शाम तक भी महिला तारोबाई जब घर वापस नहीं आईं तो परिजनों ने महिला के भतीजे श्यामदास से पूछताछ की, लेकिन श्यामदास ने महिला के संबंध में जानकारी से इंकार कर दिया, जबकि परिजनों के अनुसार श्यामदास के कपड़े पानी में भीगे हुए थे। ऐसे में संभव है कि पुलिस महिला के भतीजे श्यामदास से पूछताछ कर सकती है।