{"_id":"69c2e815028cbfba6f07d0bc","slug":"misleading-material-circulated-on-social-media-against-mla-complaint-filed-karnal-news-c-18-knl1018-871830-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सोशल मीडिया पर विधायक के खिलाफ प्रसारित की भ्रामक सामग्री, शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सोशल मीडिया पर विधायक के खिलाफ प्रसारित की भ्रामक सामग्री, शिकायत
Wed, 25 Mar 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
इंद्री विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया पर डाली गई भ्रामक पोस्ट।
संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। सोशल मीडिया पर बने एक पेज के माध्यम से इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप के विरुद्ध भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। विधायक ने एसपी को शिकायत देकर ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। विधायक का कहना है कि एसपी ने उन्हें मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विधायक रामकुमार कश्यप ने बताया कि सोशल मीडिया पर उनकी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से कई दिन से भ्रामक और झूठी सामग्री प्रकाशित की जा रही है। उन्होंने बताया कि कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाते हुए भ्रामक पोस्ट प्रसारित कर रहे हैं। इससे उनकी सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि समाज में भ्रम और अविश्वास भी फैला रही हैं। प्रशासन से मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए विधायक ने जनता से अपील की कि वे अफवाहों या अप्रमाणित जानकारी पर भरोसा न करें। विधायक ने भरोसा जताया कि जल्द मामले में सच्चाई सामने आएगी और गलत सामग्री प्रसारित करने वालों की गिरफ्तारी होगी