{"_id":"646691200344260f260171a7","slug":"miscreants-failed-to-rob-at-the-gate-of-the-house-stabbed-the-businessman-with-a-knife-karnal-news-c-18-knl1031-126229-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: घर के गेट पर लूट में विफल बदमाशों ने व्यापारी को चाकू से गोदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: घर के गेट पर लूट में विफल बदमाशों ने व्यापारी को चाकू से गोदा
विज्ञापन
घर के गेट पर लूट में विफल बदमाशों ने व्यापारी को चाकू से गोदा
- फर्म से लौटकर घर का गेट खोलते ही वारदात, पड़ोसी युवती ने बहादुरी दिखा मारा डंडा, व्यापारी ने भी नहीं छोड़ा बैग तो भागे बदमाश
- व्यापारी के पेट और हाथ पर किए चाकू से कई वार, अस्पताल में भर्ती
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। पॉश कॉलोनी सेक्टर-7 में बृहस्पतिवार की देर रात बाइक सवार बदमाशों ने लूटने में विफल रहने पर बारदाना व्यापारी को चाकू से गोद दिया और फरार हो गए। बारदाना कारोबारी रोज की तरह बैग में कैश और टिफिन लेकर घर पहुंचे ही थे, तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने बैग लूटने की कोशिश की।
बारदाना व्यापारी और पड़ोसी युवती की बहादुरी से लूट की वारदात तो टल गई, लेकिन इसमें व्यापारी बुरी तरह घायल हो गए। उनके पेट और हाथ पर चाकू से कई वार किए गए हैं। पहले उन्हें कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से परिजनों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में रेफर कराया है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
सेक्टर-7 निवासी बारदाना व्यापारी बृजमोहन सिंगला की गोशाला रोड स्थित पुरानी अनाज मंडी में गोपीनाथ के नाम से फर्म है। बृहस्पतिवार की रात वह अपने कार्यालय से बाइक पर घर आए। घर के गेट पर बने रैंप पर बाइक खड़ी कर गेट खोलने ही जा रहे थे कि पीछे एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए। उन्हाेंने बृजमोहन सिंगला से उनका बैग पकड़कर अपनी ओर खींचा। व्यापारी ने बैग पर अपनी पकड़ नहीं छोड़ी और दोनों बदमाशों से भिड़ गए। उनके बीच गुत्थमगुत्था हो गई। इसी दौरान पड़ोसी युवती बाहर टहलने के लिए निकली, जिसने बदमाशों को लूट का प्रयास करते देख शोर मचा दिया। यहां तक कि डंडा लेकर बदमाशों को मारा। जिस पर बदमाशों ने बारदाना व्यापारी के पेट और हाथ में चाकू मार दिया और बैग छोड़कर बाइक पर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी और उन्हें कल्पना चावला मेडिकल अस्पताल ले गए। जहां पर सीआईए की टीम भी पहुंच गई और बारदाना व्यापारी से पूछताछ की।
विज्ञापन
लुटेरों को पता था रोज नकदी लेकर लौटता है व्यापारी
बाइक सवार लुटेरों ने व्यापारी की पूरी रेकी की थी। उन्हें पता था कि व्यापारी फर्म से दिन की नकदी लेकर रात में घर लौटता है। आशंका जताई जा रही कि पुरानी अनाज मंडी से लुटेरे व्यापारी का पीछा कर रहे थे और घर के सामने बाइक रोकते ही लूटने की कोशिश की। पुलिस को आशंका है कि वारदात को अंजाम देने वाले जानकार ही हैं।
बारदाना व्यापारी के बयान दर्ज किए गए हैं। उनके बताए हुलिए के आधार पर दो युवकों काे चिह्नित किया गया है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- मोहनलाल, प्रभारी सीआईए-2