फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   misbeheave with electrity team, included ret. brigadiar fir on two

बिजली विभाग की टीम के साथ अभद्रता, रिटायर्ड ब्रिगेडियर सहित दो पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 03:03 AM IST
विज्ञापन
misbeheave with electrity team, included ret. brigadiar fir on two
करनाल। उत्तर हरियाणा विद्युत वितरण निगम के नीलोखेड़ी उपखंड अधिकारी की अगुवाई में रायसन गांव में बिजली चोरी रोकने के लिए जांच करने पहुंची टीम के साथ दो स्थानों पर उपभोक्ताओं ने अभद्रता की। वहीं एक जगह तो बिजली कर्मियों को महिलाओं ने छेड़छाड़ के आरोप में फंसाने तक की धमकी दी। टीम से अभद्रता के मामले में रिटायर्ड ब्रिगेडियर व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

उत्तर हरियाणा विद्युत वितरण निगम के नीलोखेड़ी उप मंडल अधिकारी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह अपनी टीम व पुलिस कर्मचारियों के साथ 10 जुलाई को बिजली चोरी पकड़ने के लिए दोपहर दो बजे गांव रायसन में गए थे। करीब सवा दो बजे बन्नी सिंह के यहां बिजली चोरी पकड़ने के बाद वह करीब ढाई बजे रिटायर्ड ब्रिगेडियर सतपाल सागवाल के डेरा चावली देवी सदन पर पहुंचे और बिजली चोरी की जांच शुरू की तो मौके पर सतपाल सागवाल आ गए। आरोप है कि उन्होंने विभागीय टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया और बिजली चोरी की चेकिंग रोकने की कोशिश की।
विज्ञापन

इसके बाद विद्युत विभाग की टीम करीब 3:15 बजे रायसन गांव के ही डेरा केदारनाथ स्थित सुरेश कुमार के आवास पर पहुंची और चेकिंग शुरू की तो यहां भी सुरेश कुमार व उसके परिवार के कई सदस्य आ गए, जिनमें महिलाएं भी थी। उन्होंने जांच कार्य का विरोध करना शुरू कर दिया। टीम के सदस्यों के साथ अभद्रता करते हुए धमकी दी कि यदि उनके यहां चोरी की रिपोर्ट तैयार की तो वह महिलाओं को छेड़ने का झूठा मुकदमा दर्ज करा देंगे। जबकि यहां बिजली चोरी का मामला पाया गया है। निगदू थाना पुलिस ने इस मामले की भी रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संदर्भ में ड्यूटी उप निरीक्षक निरीक्षक चरन सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में अलग-अलग शिकायतें दी गई थी। जिन पर रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed