{"_id":"69dfe087a111a67543094cb8","slug":"minor-girl-commits-suicide-by-hanging-herself-in-the-bathroom-karnal-news-c-18-knl1018-886948-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नाबालिग लड़की ने बाथरूम में फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नाबालिग लड़की ने बाथरूम में फंदा लगाकर की आत्महत्या
Thu, 16 Apr 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तरावड़ी। शामगढ़–चोपड़ी रोड स्थित एक पोल्ट्री फार्म में बुधवार को मजदूर की 16 साल की बेटी रश्मि ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
लड़की के पिता हरी सिंह ने बताया कि बेटी रश्मि ने सातवीं कक्षा तक पढ़ाई की थी। वह कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। इसी बीच बुधवार को वह बाथरूम में गई और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक बाहर न आने पर जब परिजन अंदर पहुंचे तो उसका शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही तरावड़ी थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस जांच अधिकारी जसविंद्र ने बताया कि फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका का परिवार काफी दिन से फार्म में रह रहा था। परिवार के सभी सदस्य यहीं मजदूरी करते हैं। संवाद