फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Milk is a symbol of empowerment of farmers: Dr. Singh

दूध किसानों के सशक्तिकरण का प्रतीक : डॉ. सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 06:49 AM IST
विज्ञापन
Milk is a symbol of empowerment of farmers: Dr. Singh
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के उपलक्ष्य में अमूल-इंडिया की ओर से निकाली जा रही बाइक रैली शनिवार को राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) पहुंची। जम्मू कश्मीर से शुरू हुई 13 सवारों की इस रैली का निदेशक डॉ. धीर सिंह सहित वैज्ञानिकों और विद्यार्थियों ने स्वागत किया। निदेशक ने कहा कि दूध सिर्फ एक पौष्टिक भोजन नहीं है, यह भारत भर के लाखों डेयरी किसानों के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है।
रैली में शामिल लोगों ने भी भारत की अर्थव्यवस्था और स्वास्थ्य को मजबूत करने में दूध और डेयरी किसानों के महत्व पर रोशनी डाली। श्वेत क्रांति के जनक डॉ. वर्गीस कुरियन के योगदान को श्रद्धांजलि देते हुए भारत में डेयरी फार्मिंग के महत्व को प्रदर्शित किया गया, जिनकी जयंती को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के रूप में मनाया जाता है। बाइकर्स ने अपनी यात्रा के दौरान डेयरी किसानों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए बायो सीएनजी के उपयोग का संदेश दिया।
विज्ञापन

एनडीआरआई के निदेशक और कुलपति डॉ. धीर सिंह ने ग्रामीण आजीविका और राष्ट्र निर्माण पर डेयरी के परिवर्तनकारी प्रभाव पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अमूल-इंडिया की यह रैली टिकाऊ दूध उत्पादन, प्रसंस्करण के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने और अगली पीढ़ी को डेयरी क्षेत्र में नवाचार जारी रखने के लिए प्रेरित करने का एक सराहनीय प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीएआर-एनडीआरआई में एक सफल कार्यक्रम के बाद, सवारों ने भारत की प्रगति में डेयरी की महत्वपूर्ण भूमिका का संदेश फैलाते हुए, रोहतक के रास्ते दिल्ली की ओर अपनी यात्रा फिर से शुरू की। निदेशक व अन्य वैज्ञानिकों ने बाइकर्स को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed