फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Migration of youth abroad is failure of the government: Deependra Hooda

युवाओं का विदेश में पलायन सरकार की नाकामी : दीपेंद्र हुड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Migration of youth abroad is failure of the government: Deependra Hooda
करनाल। राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि यह सरकार की सबसे बड़ी नाकामी है कि देश और प्रदेश का युवा रोजगार के लिए पलायन कर रहा है। रोजाना सैकड़ों युवा विदेश का रुख कर रहे हैं। वे शनिवार को सेक्टर-12 स्थित जाट भवन में आयोजित दलित एकता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज देश में ऐसी ताकतें काबिज हैं जो डॉ. आंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान को बदलने पर आमादा हैं।
विज्ञापन


दीपेंद्र ने कहा कि आजादी के बाद देश में जो संविधान बना उसमें प्रत्येक व्यक्ति को चुनाव लड़ने और प्रत्येक व्यक्ति को वोट का अधिकार दिया गया था। झोंपड़ी में रहने वाले और महलों में रहने वाले दोनों का वोट एक समान है। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि जिस प्रकार करनाल में हुड्डा सरकार ने बाबा साहब के नाम पर छात्रावास का निर्माण कराया, उसी प्रकार हरियाणा के हर जिले, हर शहर में बाबा साहब, गुरु रविदास, संत कबीर, महर्षि वाल्मीकि के नाम से छात्रावास और धर्मशाला का निर्माण कराने की इस मांग को कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने हरियाणा को विकास की पटरी से उतार दिया। हरियाणा विकास में 17 वें पायदान पर पहुंच गया। बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार में नंबर 1 बना दिया। इस अवसर पर दलित एकता सम्मेलन में प्रमुख रूप से पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल, पूर्व विधायक सुमिता सिंह, पूर्व विधायक चौ. लहरी सिंह, पूर्व मंत्री राजकुमार, पूर्व विधायक भीमसेन मेहता, पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान, पूर्व विधायक जिले राम शर्मा और राकेश कांबोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed