{"_id":"6764898c863c536a3009e746","slug":"meri-zindagi-da-tam-bada-ghat-kude-status-posted-in-the-morning-death-in-an-accident-in-the-evening-karnal-news-c-18-knl1008-542901-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मेरी जिंदगी दा टैम बड़ा घट कुड़े... सुबह लगाया स्टेटस, शाम को हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मेरी जिंदगी दा टैम बड़ा घट कुड़े... सुबह लगाया स्टेटस, शाम को हादसे में मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। इसे इत्तेफाक कहा जा सकता है या नियति। मेरी जिंदगी दा टैम बड़ा घट कूड़े... पंजाबी गीत को अपने इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट के रूप में अपलोड करने के बाद जिम ट्रेनर चरणजीत की सड़क हादसे में मौत हो गई।
पोस्ट के बाद अपलोड किए गए गीत को काफी लोगों ने लाइक किया मगर शाम को जब उसके मरने की खबर आई तो सभी सन्न रह गए। युवक का जल्द ही विवाह होने वाला था मगर अब परिवार में मातम का माहौल है।
शाम को कर्ण लेक के समीप पृथ्वीराज चौहान चौक के पास एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक सवार जिम ट्रेनर चरणजीत को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल में ले जाया गया जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। सैदपुर निवासी मृतक के भाई गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उसका भाई चरणजीत लंबे समय से जिम ट्रेनर का काम करता था।
वह शाम करीब चार बजे अपनी बाइक से घर की ओर आ रहा था। जैसे ही वह कैथल रोड पर पृथ्वीराज चौहान चौक के पास पहुंचा तो वहां से गुजर रहे तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में चरणजीत सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके मौजूद कुछ लोगों ने उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां उसके भाई ने दम तोड़ दिया। भाई के अनुसार चरणजीत की दो महीने बाद शादी होने वाली थी। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।