फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mera kalyan ni lagda ji, come to my house mother... dance on me

Karnal News: मेरा कलयां नी लगदा जी, मेरे घर आ मां... पर झूमे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Mera kalyan ni lagda ji, come to my house mother... dance on me
- नवरात्रि उत्सव पर माता की चौकी में कलाकारों ने किया मां का गुणगान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नीलोखेड़ी। मां वैष्णो सेवा समिति की ओर से नीलनगर पार्क में चल रहे चौथे नवरात्रि उत्सव के चौथे दिन माता की चौकी में कलाकार मदन शर्मा ने भजनों से पंडाल को भक्तिमय बना दिया। मेरा कलयां नी लगदा जी, मेरे घर आ मां.... पर भक्त झूमने को मजबूर हो गए।

इससे पहले उन्होंने गणेश वंदना शुरू करते हुए ‘गणपति राखो मेरी लाल... कर प्रस्तुति दी। इस दौरान पंडाल राधे-राधे के जयघोषों से गूंज उठा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण श्री बाला जी की भव्य झांकियां रहीं, जिसमें हनुमान जी के स्वरूप और वानर सेना के रूप में उनके साथियों ने पंडाल में जय श्रीराम के जयघोषों से समां बांध दिया। वानरसेना के रूप में कलाकारों ने करतबों से लोगों को हंसाकर लोटपेाट कर दिया।
विज्ञापन

मन्नी जागरण पार्टी के मन्नी मान ने भी मां की भेंट गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समिति के प्रधान राकेश चौधरी ने बताया कि समिति की ओर से उत्सव में शामिल होने वाले सभी लोगों को एक कूपन दिया जाता है। प्रतिदिन कार्यक्रम समापन से पूर्व एक लक्की कूपन निकालकर लक्की सदस्य को उपहार दिया जाता है। मौके पर समिति के सदस्यों सहित भारी संख्या में गणमान्य व्यक्ति और महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed