{"_id":"679fd7b80a47eca5660ad85e","slug":"mehak-won-in-running-and-jumping-karnal-news-c-18-knl1008-572547-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दौड़ और कूद में महक ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दौड़ और कूद में महक ने मारी बाजी
विज्ञापन
दौड़ और कूद में महक ने मारी बाजी
- महिलाओं व पुरुषों की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। बस्तली गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आदर्श युवा मंडल व नेहरू युवा केंद्र की ओर से खंड स्तरीय महिलाओं व पुरुषों की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 100 मीटर दौड़ में महक प्रथम, कृति शर्मा द्वितीय रही। वहीं लंबी कूद में महक ने पहला व स्नेहा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
इस दौरान लंबी कूद, 100 मीटर दौड़, खो-खो में खंड के विभिन्न गांवों के लड़के व लड़कियों ने भाग लिया। खो-खो प्रतियोगिता में बस्तली की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। पशु चिकित्सक डाॅ. दीक्षा पंवार ने कहा कि हर क्षेत्र में आज प्रतिभाओं की कमी नहीं है, केवल उन्हें तराशने वाला चाहिए।
आदर्श युवा मंडल के प्रधान सत्यवान व उपप्रधान अमरनाथ शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को हार जीत पर ध्यान न देकर खेल कौशल पर ध्यान देना चाहिए। मौके पर नंबरदार रामपाल, भाजपा नेता राजेंद्र भांबड़ी, प्रधानाचार्य सतीश शर्मा, गुलशन, अमित कुमार व अंकुश मौजूद रहे।