{"_id":"62168d214287b65dc36cd3f0","slug":"medical-college-s-ultrasound-center-locked-karnal-news-knl99934231","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्ट्रासाउंड केंद्र पर लगा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्ट्रासाउंड केंद्र पर लगा ताला
विज्ञापन
करनाल। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में बुधवार को अल्ट्रासाउंड केंद्र पर ताला लगा रहा। जिस कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसी भी मरीज का अल्ट्रासाउंड नहीं हुआ, क्योंकि मेडिकल कॉलेज में एक भी रेडियोलॉजिस्ट नहीं है। इस कारण अल्ट्रासाउंड केंद्र पर ताला लगा दिया गया है। मेडिकल कॉलेज में एक रेडियोलॉजिस्ट थी। जिनका ट्रांसफर हो चुका है। ऐसे में मरीजों को कई दिनों तक परेशानी झेलनी पड़ेगी, क्योंकि अभी तक मेडिकल कॉलेज प्रशासन रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था नहीं कर पाए हैं। सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिला और इमरजेंसी मरीजों को होगी।
मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड बंद होने पर मरीजों की संख्या नागरिक अस्पताल में बढ़ेगी, क्योंकि नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड हो रहे हैं। लेकिन नागरिक अस्पताल में पहले ही अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को कई घंटों तक इंतजार करना पड़ता है। गर्भवती महिलाओं के परिजन सुबह ही नागरिक अस्पताल में लाइन में लग जाते हैं।
...
एक रेडियोलॉजिस्ट थी, जिनका ट्रांसफर हो चुका है। फिलहाल रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। जल्द ही रेडियोलॉजिस्ट के आने पर मरीजों की परेशानी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
डॉ. जगदीश दुरेजा, निदेशक कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज